भारत में नए साल 2026 का आगाज हो चुका है। दुनियाभर में भी नए साल का उत्सव जारी है। लोग अलग-अलग तरीकों से नए साल के जश्न का आनंद ले रहे हैं। शहरों में रंग-बिरंगी रोशनी, आतिशबाजी और संगीत के साथ लोग नए साल का जश्न माना रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने नए साल का स्वागत किया। कहीं घना कोहरा छाया रहा, तो कहीं सूर्य की पहली किरण का स्वागत किया गया।
मध्यप्रदेश अपनी स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है। सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामनाएं। प्रदेश के नागरिकों के लिए यह शुभ अवसर है। उत्साह और उल्लास के साथ यह अवसर प्रदेश की उपलब्धियों पर गर्व करने का है। आज उन सभी महान विभूतियों को याद करने का भी अवसर है, जिन्होंने मध्यप्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दिया। आज हम इस बात को दृढ़ आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं कि मध्यप्रदेश अब पूरी तरह से बदल चुका है।
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सांसद खेल महोत्सव-2025 का शासकीय सुभाष एक्सीलेंस विद्यालय भोपाल में शुभारंभ किया। जहां सीएम ने युवाओं को खेल और फिटनेस के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव ऐतिहासिक है, क्योंकि इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने पंजीयन कराया है।
हफ्ते के दूसरे कारोबार दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखी गई। बाजार खुलते ही सुबह सवा नौ बजे बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 300 अंक ऊपर उछलकर 81,000 के पार चला गया। जबकि, एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24,850 के स्तर पर आकर कारोबार कर रहा है। इन्फोसिस के स्टॉक्स में 3 प्रतिशत की बढ़त रही।
हफ्ते के पहले कारोबार दिन सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। बीएसई पर 30 अंकों वाला सेंसेक्स 201 अंक उछला। वहीं एनएसई पर निफ्टी 50 भी 24800 के पार पहुंच गया। जीएसटी रिफॉर्म और घरेलू संस्थागत निवेशकों की जबरदस्त खरीदारी की वजह से भारतीय बाजार में मजबूती देखी जा रही है।
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के महेश्वर में दो दिवसीय दौरे पर आए। सोमवार को दौरे के दूसरे दिन सुबह होटल से निकले। इस दौरान उन्होंने महेश्वर की विश्व प्रसिद्ध महेश्वरी साड़ियों को बनाते देखा और इस उद्योग की बारीकियों को समझा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो देशों (जापान-चीन) की चार दिवसीय यात्रा में जापान पहुंचे। जहां भारतीय प्रवासी समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जापान पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। जापानी समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत गायत्री मंत्र और अन्य मंत्रों का पाठ करके किया।
मध्यप्रदेश सहित देशभर बुधवार से दस दिवसीय गणेशोत्सव की धूम शुरू हो गई है। लोग बप्पा को अपने घरों या पंडालों विराजित करने में जुट गए हैं। लोग बड़े उत्साह के साथ भगवान गणेश को अपने घरों, मकानों और सार्वजनिक पंडालों में ला रहे हैं। कुछ लोग तो एक दिन पहले ही मूर्तियों को ला लिए थे।
अंतरिक्ष यात्रा से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला आज सोमवार को अपने गृहजनपद पहुंचे। एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। वहीं हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने हाथों में तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।






















