मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा विधायक के बयान ने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है। दरअसल, गुना से भाजपा विधायक ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया जिसने विवाद खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि भारत में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है। कुछ नहीं होगा, ये मत सोचो, जरूर होगा।

गुना से भाजपा विधायक ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया जिसने विवाद खड़ा कर दिया।
गुना। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा विधायक के बयान ने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है। दरअसल, गुना से भाजपा विधायक ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया जिसने विवाद खड़ा कर दिया। उनका कहना है कि भारत में भी गृहयुद्ध छिड़ सकता है। कुछ नहीं होगा, ये मत सोचो, जरूर होगा। इतना ही नहीं, विधायक ने गुना कलेक्टर से यह तक कह दिया कि 18 से 30 साल के युवाओं को मिलिट्री ट्रेनिंग दिलाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाए। साथ ही स्कूलों में बच्चों को आर्मी की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए। दरअसल, भाजपा विधायक पन्ना लाल शाक्य ने गुना में एक विवाद बयान दिया। उन्होंने नेता का उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीलंका में आग लग गई। बांग्लादेश में तख्ता पलट हुआ है। अफगानिस्तान की हालत बहुत खराब है। वहां भी बहुत कुछ उलट-पुलट हो गया। पाकिस्तान में आतंकियों की एक फौज तैयार की जा रही है। अब लोगों ने नेपाल भी बर्बाद कर दिया। सबकी निगाहें केवल हिंदुस्थान पर बनी हुई हैं। अगर, इस पर हमनें गौर नहीं किया और 18 से 30 वर्ष के युवा तैयार नहीं हुए तो ऐसे कई घटनाक्रम होंगे, जिससे हमारे देश में गृहयुद्ध छिड़ सकता है। गुना से भाजपा विधायक के बयान से बीजेपी ने खुद को दूर कर लिया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि पार्टी इस तरह के किसी बयान का समर्थन नहीं करती। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व इस मामले पर निश्चित रूप से संज्ञान लेगा।
विधायक ने कहा कि हमारे देश में भी गृहयुद्ध छिड़ना चाहिए। कुछ नहीं होने वाला, इस भरोसे में मत रहना। भारत के विकास में, सोने के चिड़िया बनने में जितनी भी बाधाएं आने वाली हैं, उनकी चिंता करो। नालंदा विवि में 12 हजार विद्यार्थी और 1200 शिक्षक थे। 11 लोगों ने पूरा विवि जला दिया, लेकिन कोई भी बचाने बाहर नहीं निकला। छह महीने तक विवि जलता रहा। इतनी संख्या होने के बाद एक भी व्यक्ति नहीं निकला।
अब आप कल की कल्पना करें कि अगर हमारे देश में भी ऐसा होता है तो कौन-कौन बाहर निकलेगा। होगा जरूर, जरूर होगा, ये मैं चुनौती के साथ कह रहा हूं, क्योंकि मुझे भी यह दिख रहा है। हमारे अंदर ताकत जरूरी है, नहीं तो नालंदा विवि जल गया, सोमनाथ में भी आग लग गई, वहां भी बहुत पुजारी और भक्त थे। सब कहते रहे कि चिंता मत करो, कुछ नहीं होने वाला। इस भरोसे में मत रहना, जो व्यक्ति एक हजार साल की तपस्या के बाद भारत में आया है उसे बल देना, ताकत देना हमारा कर्तव्य है। हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं, आगे भी रहने वाली हैं। लेकिन, अंदर सुरक्षा कौन करेगा, यह भी तो जरूरी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।