केंद्र सरकार में मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का वर्चस्व और मजबूत हुआ है। देर रात केंद्र में नौकरशाही में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सरकार ने 1993 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को देश का नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है।

केंद्र सरकार ने देर रात नौकरशाही में किया बड़ा फेरबदल
विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय में सचिव बनाया
भोपाल/नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
केंद्र सरकार में मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का वर्चस्व और मजबूत हुआ है। देर रात केंद्र में नौकरशाही में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सरकार ने 1993 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को देश का नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने विनीत जोशी का स्थान लिया है, जिन्हें पंचायती राज मंत्रालय में सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पहले दीप्ति गौड़ मुखर्जी कॉपोर्रेट मामलों के मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। वहीं, एमपी कैडर की एक और वरिष्ठ अधिकारी पल्लवी जैन गोविल को कॉपोर्रेट मामलों के मंत्रालय में नया सचिव बनाया गया है।
चुनौतियों से भरा नया कार्यकाल
देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों के बीच यह नियुक्ति बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बतौर उच्च शिक्षा सचिव दीप्ति गौड़ मुखर्जी के सामने कई प्रमुख जिम्मेदारियां और चुनौतियां होंगी।
नीतिगत सुधारों को गति देना अहम
राष्ट्रीय शिक्षा नीति का देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों में प्रभावी क्रियान्वयन कराना। इसके साथ ही प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करना और छात्रों का विश्वास बनाए रखना। देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों, आईआईटी और तकनीकी संस्थानों से जुड़े नीतिगत सुधारों को गति देना जैसी कई चुनौतियां हैं।
दिल्ली से लेकर भोपाल तक अनुभव
तीन फरवरी 1969 को उत्तर प्रदेश में जन्मीं दीप्ति गौड़ मुखर्जी का प्रशासनिक करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। वे राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण की सीईओ रह चुकी हैं, जहां उन्होंने आयुष्मान भारत - पीएम जन आरोग्य योजना के प्रभावी कार्यान्वयन में मुख्य भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, वे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर भी कार्यरत रही हैं। राज्य स्तर पर उन्होंने कार्मिक, सामान्य प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण जैसे महत्वपूर्ण विभागों में प्रमुख सचिव के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
एमपी कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी वीएल कांताराव को गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग में विशेष कार्य अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें भारत सरकार के सचिव के समान रैंक और वेतन दिया जाएगा। कांताराव वर्तमान में जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग में सचिव हैं। वे अनुसुली आर्या के स्थान पर यह जिम्मेदारी संभालेंगे। अनुसुली आर्या 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत हो रही हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
देवेन्द्रनगर के बड़ागांव में मिढ़ासन नदी पर स्थायी पुल नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश में जलस्तर बढ़ने से स्कूल, स्वास्थ्य और जरूरी काम प्रभावित होते हैं, ग्रामीणों ने पुल की मांग की।
स्वतंत्रता दिवस से पहले रेलवे चेकिंग के दौरान चित्रकूट आरपीएफ ने बेतवा एक्सप्रेस से 63 लाख रुपए नकद बरामद किए। सतना निवासी यात्री रकम के दस्तावेज नहीं दिखा सका, मामला आयकर विभाग को सौंपा।
एमपी-यूपी सीमा के जंगलों में संदिग्ध असलहाधारियों की गतिविधियों की सूचना से पुलिस अलर्ट हुई। सतना पुलिस ने ग्रामीणों, चरवाहों और किसानों से जानकारी जुटाकर जंगलों में सर्चिंग की और संदिग्धों की तलाश तेज की।
सतना-पन्ना मार्ग पर सोहावल मोड़ के पास पुराना रास्ता बंद होने से तीन गांवों की करीब 1500 आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर सुरक्षित आवागमन और स्थायी वैकल्पिक मार्ग की मांग उठाई।
मध्यप्रदेश के शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज होगी। शिक्षक शिक्षा पोर्टल 3.0 पर रोज हाजिरी अपडेट करेंगे, जिससे कम उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की निगरानी आसान होगी।
सतना जिला अस्पताल में प्रसव के बाद 32 वर्षीय प्रसूता की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए चिकित्सकों और स्टाफ पर जांच की मांग की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों को हरी झंडी मिली है। मप्र में इंफ्रास्ट्रक्चर और पर्यटन को बड़ा बढ़ावा देने के लिए बैठक में भोपाल-विदिशा मार्ग को फोरलेन बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।
केंद्र सरकार में मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का वर्चस्व और मजबूत हुआ है। देर रात केंद्र में नौकरशाही में किए गए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत सरकार ने 1993 बैच की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को देश का नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया है।
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।