मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के राछो घाट पर अनियंत्रित होकर एक बस रेलिंग तोड़कर खाई में गिर गई। तीन दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। घायल शहपुरा जनपद क्षेत्र के ही आसपास के गांव के निवासी हैं।
By: Arvind Mishra
Jan 03, 20261:28 PM
डिंडोरी। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के राछो घाट पर अनियंत्रित होकर एक यात्री बस रेलिंग तोड़कर खाई में गिर गई। तीन दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। बस रैली मझौली से मरीजों को लेकर जबलपुर जा रही थी। उसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में बस में सवार 32 लोग घायल हुए हैं। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

सभी जा रहे फ्री इलाज कराने
हादसा आज शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस के साथ ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लाया गया है। सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। शहपुरा टीआई अनुराग जामदार ने बताया कि लोग नि:शुल्क उपचार के लिए सुखसागर हॉस्पिटल जबलपुर जा रहे थे।
घायलों की पहचान में जुटी पुलिस
राछो घाट शहपुरा में वाहन क्रमांक एमपी 20जेके 9559 बस जो मझौली से जबलपुर जा रही थी। वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सभी घायलों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। घायल शहपुरा जनपद क्षेत्र के ही आसपास के गांव के निवासी हैं।