मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के राछो घाट पर अनियंत्रित होकर एक बस रेलिंग तोड़कर खाई में गिर गई। तीन दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को शहपुरा अस्पताल पहुंचाया गया। घायल शहपुरा जनपद क्षेत्र के ही आसपास के गांव के निवासी हैं।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बस खाई में गिर गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। दर्जनभर यात्री घायल हैं। दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं।
पिथौरागढ़ जिले के सेराघाट क्षेत्र से चंपावत के पाटी आई बरातियों की कार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। देर रात पाटी के बालातड़ी से वापस लौटते समय बरातियों की कार घाट के आस बा क्षेत्र में गहरी खाई में गिर गई। हादसे में मां बेटा समेत पांच लोगों की मौत हो गई।
जिला चंबा के उपमंडल चुराह में वीरवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चों समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा भंजराडू-शहवा-भड़कवास मार्ग पर पधरी के समीप उस समय हुआ, जब एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डोडा जिले के भारत मार्ग पर एक टेंपों ट्रैवलर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं, इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। हालांकि मृतकों की अधिकृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

















