भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी घुसपैठिये बांग्लादेदिशों की सुरक्षित शरण स्थली बन गया है। यह हम नहीं, बल्कि एमपी पुलिस के आंकड़े बयां कर रहे हैं। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदेश के 26 जिलों में घुसपैठिये बांग्लादेशी पाए गए हैं।

सबसे ज्यादा 13 बांग्लादेशी धार जिले से वापस भेजे गए हैं।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
भारत के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी घुसपैठिये बांग्लादेदिशों की सुरक्षित शरण स्थली बन गया है। यह हम नहीं, बल्कि एमपी पुलिस के आंकड़े बयां कर रहे हैं। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदेश के 26 जिलों में घुसपैठिये बांग्लादेशी पाए गए हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के समय पांच हजार बांग्लादेशी शरणार्थियों को शरण देने की बात सामने आई थी। हालांकि राज्य सरकार ने यह नहीं बताया कि उसने जिन लोगों को शरण दी है, वे किस धर्म विशेष के हैं। दरअसल, भारत में घुसपैठियों को चिह्नित कर बाहर करने के केंद्र सरकार के निर्देश पर मध्य प्रदेश में चलाए जा रहे विशेष अभियान में अब तक 26 जिलों में 3,278 बांग्लादेशी मिले हैं। अब इनकी वैध नागरिकता की पुष्टि की जा रही है। इसके बाद उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
भोपाल में मिला एक बांग्लादेशी
18 जून, 2025 से शुरू इस अभियान में बांग्लादेशियों की पहचान के लिए दस्तावेजी प्रमाण और खुफिया सूचनाओं का सहारा लिया गया। इसी प्रक्रिया में 73 बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से यहां रहते पाए गए हैं, इनमें से 31 को वापस भी भेजा जा चुका है। जिलों से अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को किया बाहर सबसे ज्यादा 13 बांग्लादेशी धार जिले से वापस भेजे गए हैं। ग्वालियर से 10, जबलपुर में तीन, कटनी, विदिशा, सीधी, भोपाल और इंदौर से एक-एक बांग्लादेशी नागरिक को वापस भेजा गया।
बैतूल में 5,669 बांग्लादेशी परिवार
केंद्र ने अलग-अलग राज्यों में रह रहे बांग्लादेशी शरणार्थियों की जानकारी भी मांगी थी। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मई 2025 में प्रेषित जानकारी के अनुसार प्रदेश के पांच जिलों में 6,840 शरणार्थी बांग्लादेशी परिवार रह रहे हैं। बैतूल में सबसे ज्यादा 5,669 परिवार हैं। हालांकि इनके सदस्यों की संख्या स्पष्ट नहीं की गई है।
पन्ना में मिले 2,086 सदस्य
वहीं मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में 386 परिवारों के 2,086 सदस्य, मंदसौर में 451 परिवारों के 1700 सदस्य, इंदौर में 189 परिवारों के 1270 सदस्य और देवास में 145 परिवारों के 929 सदस्य प्रदेश में शरणार्थी के रूप में रह रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात। मंदाकिनी नदी उफान पर, पुल बहा, ट्रेनें प्रभावित और एसडीआरएफ का रेस्क्यू जारी।
इंदौर क्राइम ब्रांच ने 2021 के 70 करोड़ रुपये के 70 किलो एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार मुख्य आरोपी अकरम खान को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित बालाघाट के बोंदारी गांव का दौरा कर 225 करोड़ के विकास कार्यों की घोषणा की। जानिए रोजगार, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी पूरी जानकारी।
दिल्ली से केरल लौट रहे स्कूली बच्चों को मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाने से फूड पॉइजनिंग हो गई। खंडवा रेलवे स्टेशन पर डॉक्टरों की टीम ने तुरंत इलाज किया।
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर भोपाल में 1 सितंबर को भव्य आयोजन। एक ही मंच पर 40 वाद्य यंत्र, 200 विद्यार्थियों का गान और 150 छात्राओं के कथक से बनेंगे तीन विश्व रिकॉर्ड।
मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। चंचल शेखर को खेल विभाग का संचालक और अंशुमन यादव को गुप्तवार्ता का अतिरिक्त प्रभार मिला है।
रक्षाबंधन के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को राखी बांधी। इस दौरान महिलाओं की सुरक्षा और माउंट आबू में होने वाले कार्यक्रम पर विशेष चर्चा हुई।
एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने मध्य भारत में 9 महीने के बच्चे के दोनों कानों में सफल कॉक्लियर प्रत्यारोपण कर रचा इतिहास। जानिए इस जटिल सर्जरी और आधुनिक तकनीक की पूरी जानकारी।
NFHS-6 के नए आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश में बाल विवाह की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट। जानिए ग्रामीण-शहरी अंतर और आगर मालवा, हरदा, राजगढ़ जैसे जिलों के आंकड़े।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को 1 सितंबर को लैपटॉप के लिए ₹25,000 की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से मिलेगी।