शाहपुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर पिता-पुत्र को गांजे की खेप के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ओडिशा से ट्रेन के जरिए गांजा लाकर मऊगंज क्षेत्र में सप्लाई करते थे।
दो पैन कार्ड मामले में हाईकोर्ट से राहत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान को ईडी (ED) ने तुरंत हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद आजम खान ने कहा कि क्या मुसलमान होना और यूनिवर्सिटी बनाना ही उनका गुनाह है।
मैहर में दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों और खाद्य सामग्री की जांच की। मानकों पर खरा नहीं उतरा 20 किलो मावा नष्ट कराया, जबकि लेबलिंग खामी पर 59 पैक जब्त किए।
रीवा के नौवस्ता क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। लेटराइट से लदे सात हाइवा जब्त किए, वहीं नरौरा में दबिश देकर ट्रैक्टर, मशीनरी और विस्फोटक बरामद किए।
पन्ना में सागर लोकायुक्त पुलिस ने जल संसाधन विभाग के डिविजनल एकाउंटेंट दीपक परिहार और लिपिक अरविंद पाठक को 45 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। ठेकेदार ने 25 लाख रुपये का लंबित बिल पास कराने के लिए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी।
इंदौर नगर निगम के जोन-13 में पदस्थ सब इंजीनियर हर्ष गहलोत को लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पानी के टैंकर के बकाया बिल के भुगतान के लिए लॉगबुक सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगी गई थी।
रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से जुड़े हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. केडी सिंह का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने से मामला फिर चर्चा में है। आयुष्मान अस्पताल पर पूर्व कार्रवाई और न्यायालय से मिली राहत को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में गड़बड़ी के मामले में एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी पर एफआईआर दर्ज। सपा और कांग्रेस ने सत्ता पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, सीबीआई जांच की मांग।
मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में स्वास्थ्य विभाग की ₹60.60 लाख की सरकारी राशि के गबन का खुलासा हुआ है। EOW ने तत्कालीन CMHO और DHO समेत 6 कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।






















