मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को करीब तीन महीने के इंतजार के बाद नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में मध्यप्रदेश के 30वें चीफ जस्टिस के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई।

राज्यपाल ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ
जस्टिस कल आधिकारिक रूप से पदभार संभालेंगे
समारोह में सीएम मोहन और सीएस भी रहे मौजूद

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को करीब तीन महीने के इंतजार के बाद नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में मध्यप्रदेश के 30वें चीफ जस्टिस के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई। इस गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले हाईकोर्ट में जस्टिस विवेक रसिया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा 31 अगस्त 2026 को जस्टिस कोगजे के नाम की सिफारिश किए जाने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी से केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री निवास पर नए चीफ जस्टिस के सम्मान में दोपहर के भोज (लंच) का आयोजन किया गया। जस्टिस कोगजे शुक्रवार से हाईकोर्ट में आधिकारिक रूप से अपना पदभार संभालेंगे।
33 साल का लंबा कानूनी सफर
16 जुलाई 1969 को जन्मे जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने 1990 में केमिस्ट्री से बीएससी करने के बाद 1993 में एलएलबी की डिग्री हासिल की। इसी वर्ष उन्होंने गुजरात में अपनी वकालत की शुरुआत की।
2001-2007: असिस्टेंट गवर्नमेंट प्लीडर और एडिशनल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के रूप में सेवाएं दीं।
2008: सेंट्रल एक्साइज एंड कस्टम्स डिपार्टमेंट के स्टैंडिंग काउंसल नियुक्त हुए।
2011: स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (रकळ) के स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बने।
2016-2018: 6 अप्रैल 2016 को गुजरात हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 15 मार्च 2018 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए।
संवेदनशील केसों में पैरवी का अनुभव
आपराधिक मामलों के विशेषज्ञ माने जाने वाले जस्टिस कोगजे ने अपने वकील के कार्यकाल के दौरान वर्ष 2002 के चर्चित गोधरा दंगों से जुड़े कई बेहद संवेदनशील मामलों में गुजरात सरकार का पक्ष रखा था। वह गुजरात हाईकोर्ट में कई महत्वपूर्ण फैसले देने के लिए जाने जाते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीएमएचओ डॉ. मनोज शुक्ला ने गोबरांव बायपास के पास बीएलएस 108 एंबुलेंस का औचक निरीक्षण किया। चालक-ईएमटी से जानकारी लेकर मरीज के परिजन से फीडबैक लिया और नि:शुल्क, सुरक्षित सेवा के निर्देश दिए।
कोटर क्षेत्र में रजरवार-किचवरिया के बीच 31 खंभों से करीब ढाई किलोमीटर तार चोरी हो गया। 4.50 लाख की तार चोरी से पांच ट्रांसफार्मर प्रभावित और 200 उपभोक्ता बिजली संकट में आए।
सतना-मैहर के 63 सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की व्यावसायिक शिक्षा शुरू होगी। ऑनलाइन वीडियो कक्षाओं के साथ विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल, इंटर्नशिप, अप्रेंटिसशिप, विशेषज्ञ व्याख्यान और औद्योगिक भ्रमण भी कराया जाएगा।
सतना जिला अस्पताल से कंगारू मदर प्रोजेक्ट शुरू होगा। दिल्ली-भोपाल की विशेषज्ञ टीम ने मातृ-शिशु सेवाओं, प्रसव कक्ष और एसएनसीयू का निरीक्षण किया। रिकॉर्ड के आधार पर भी व्यवस्थाओं और सेवाओं की गुणवत्ता परखी जाएगी।
जहरीली शराब से 29 लोगों की मौत के बाद सरकार का बड़ा एक्शन शुरू हुआ है। प्रशासन का बुल्डोजर आज मौत के गुनाहगारों के घर तक पहुंच गया। पहले राजस्व और पुलिस के भारी बंदोबस्त के बीच प्रशासन की टीम मुख्य आरोपी आबकारी ठेकेदार मनीष लोधी उर्फ यशवंत सिंह ठाकुर के बंडा स्थित घर पहुंची।
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट को करीब तीन महीने के इंतजार के बाद नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने गुरुवार को राजधानी भोपाल स्थित लोकभवन में मध्यप्रदेश के 30वें चीफ जस्टिस के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने उन्हें शपथ दिलाई।
संचालनालय के अधिकारियों से विवाद के बाद हटाई गईं महिला एवं बाल विकास विभाग की आयुक्त निधि निवेदिता के कार्य विभाजन और स्थानांतरण आदेश भी शासन ने निरस्त कर दिए। विभाग की उप सचिव माधवी नागेंद्र ने इसके आदेश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दुबई प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश को 53,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। वैश्विक मंच पर एआईएम कांग्रेस-2026 में प्रदेश की निवेश क्षमता, नीतियों और भावी संभावनाओं की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
सरकार के साथ बनी सहमति के बाद मध्यप्रदेश में तीन दिन से चल रहा इंटर्न डॉक्टरों का धरना समाप्त हो गया है। स्टाइपेंड में 50% की बढ़ोतरी के साथ ₹21,500 प्रतिमाह करने की घोषणा की गई है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
राजधानी भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टर्स का आंदोलन तीसरे दिन और उग्र हो गया है। भोपाल और इंदौर समेत प्रदेशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं।