मध्य प्रदेश में दिवाली की रौनक भले ही बरकरार रही हो, लेकिन पटाखों की चमक ने हवा को जहरीला बना दिया है। राज्य के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर खतरनाक सीमा को छू गया है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो चला है। भोपाल और इंदौर जैसे महानगरों में प्रदूषण का कहर जारी है, जबकि अन्य जिलों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पटाखों की चमक ने हवा को जहरीला बना दिया है।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में दिवाली की रौनक भले ही बरकरार रही हो, लेकिन पटाखों की चमक ने हवा को जहरीला बना दिया है। राज्य के प्रमुख शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक स्तर खतरनाक सीमा को छू गया है, जिससे सांस लेना मुश्किल हो चला है। भोपाल और इंदौर जैसे महानगरों में प्रदूषण का कहर जारी है, जबकि अन्य जिलों में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्तर अस्वस्थ और खराब श्रेणी में पहुंच चुका है, जो स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा पैदा कर रहा है। दरअसल, मध्य प्रदेश में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक स्थिति में पहुंच गया है। एमपीपीसीबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, ग्वालियर, सागर और मंडीदीप जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्थिति में है। विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान में गिरावट, त्योहारों के बाद का धुआं, और हवा की कम गति इस प्रदूषण के पीछे मुख्य कारण है। मध्य प्रदेश के शहरों में हवा का यह हाल आने वाले दिनों में और बिगड़ सकता है। यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए।
ग्वालियर: इस समय मप्र का सबसे प्रदूषित शहर। यहां हवा बहुत खराब स्थिति में है। हृदय/सांस के रोगियों के लिए ये स्थिति खतरनाक हो सकती है।
सागर-मंडीदीप: तेजी से बढ़ते औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार वायु गुणवत्ता बिगड़ती जा रही है। प्रशासन से कड़े कदमों की मांग उठ रही है।
भोपाल-इंदौर: आमतौर पर अपेक्षाकृत साफ रहने वाले शहर अब खराब एक्यूआई श्रेणी में पहुंच चुके हैं। कलेक्टरेट और अन्य व्यस्त इलाकों में प्रदूषण ज्यादा है।
दमोह: एकमात्र जिला है जहां एक्यूआाई 90 पर स्थिर है, जो मध्यम स्तर का संकेत देता है। ये आंकड़े दिवाली के ठीक बाद के हैं।
ग्वालियर 302 बहुत खराब
सागर 231 बहुत खराब
मंडीदीप 220 बहुत खराब
जबलपुर 206 खराब
पीथमपुर 180 खराब
बैतूल 167 खराब
इंदौर 161 खराब
भोपाल 156 खराब
देवास 137 मध्यम
कटनी 110 मध्यम


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण पर सियासत गरमाई। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सरकार से सुप्रीम कोर्ट में ठोस आंकड़े पेश करने की मांग की, वहीं मंत्री राकेश सिंह ने कांग्रेस पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की मासूम की हत्या और रेप के विरोध में बजरंग दल-VHP का प्रदर्शन। थाने के घेराव और 2 किमी लंबे जाम की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट पढ़ें।
देश भर में पराली जलाने के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर पहुंच गया है। सैटेलाइट आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वर्ष 2025 में देशभर में पराली जलाने के कुल 33,028 केस सामने आए, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश से 17,067 (यानी 50 फीसदी से अधिक) मामले दर्ज किए गए।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरा। इस भीषण दुर्घटना में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के रहने वाले आठ श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि 17 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनविश्वास अभियान के उद्यम संवाद में चंबल संभाग स्तरीय औद्योगिक सम्मेलन की घोषणा की। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ₹1500 करोड़ के ग्लास प्लांट और नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास पर हुई चर्चा।
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस में सुप्रीम कोर्ट ने सेशन कोर्ट के ट्रायल पर रोक लगा दी है। मामले को दिल्ली ट्रांसफर करने की याचिका पर सुनवाई जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार रात से लापता बच्ची का शव शुक्रवार को एक खंडहर से बरामद हुआ। पुलिस और FSL टीम मामले की जांच कर रही है।
मध्यप्रदेश की चर्चित दतिया विधानसभा सीट एक बार फिर सियासी और कानूनी चर्चा के केंद्र में है। कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह को नामांकन पत्र में आपराधिक मामले की जानकारी नहीं देने के केस में ग्वालियर हाईकोर्ट से नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है।
मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। हाईकोर्ट के हालिया फैसले के बाद ओबीसी प्रतिनिधियों, प्रकरण के याचिकाकर्ताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।
प्रतियोगी परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल और परीक्षा से जुड़े अन्य अपराधों पर लगाम लगाने और उनकी जल्द सुनवाई के लिए मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में चार विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया है।