मध्य प्रदेश के रतलाम में आज सुबह-सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक्सप्रेस वे से बेकाबू होकर एक एसयुवी कार खाई में गिर गई जिसके चलते पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शब निकाल कर पीएम हाउस भेजवा दिया है।

रतलाम में आज सुबह-सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसा हो गया।
रतलाम। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के रतलाम में आज सुबह-सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक्सप्रेस वे से बेकाबू होकर एक एसयुवी कार खाई में गिर गई जिसके चलते पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी शब निकाल कर पीएम हाउस भेजवा दिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि सभी मृतक महाराष्ट्र के हैं।
दरअसल दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है। घटना सुबह 8 बजे की बताई जा रही है। रावटी से 10 किलोमीटर दूर भीमपुरा गांव में घटना माही नदी के पुल से पहले हुई। कार क्रमांक एमएच 03 इएल 1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और खाई में जा गिरा।
हादसे में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी जा रही है। हादसे के कारणों की जांच कर रहे है। शुरुआती जांच में घटना के पीछे की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
विंध्य चेम्बर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में व्यापार के साथ राजनीति का भी प्रभाव दिखाई दे रहा है। महापौर, प्राधिकरण पदाधिकारी, पूर्व जनप्रतिनिधि और राजनीतिक परिवारों से जुड़े कई मतदाता सूची में शामिल हैं।
धवारी स्टेडियम पुनर्निर्माण में कराए गए अतिरिक्त कार्यों की जांच के लिए पार्षदों की तीन सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच रिपोर्ट के बाद ही संविदाकार के भुगतान पर आगे निर्णय लिया जाएगा।
कृषि उपज मंडियों में तुलाई व्यवस्था को लेकर किसानों ने पारदर्शिता की मांग उठाई है। वजन में अंतर, इलेक्ट्रॉनिक कांटों की विश्वसनीयता और नियमित सत्यापन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नागौद में एक कनिष्ठ अभियंता के घर बिजली बाधित होने पर 33 केवी फीडर बंद कराने के आरोप लगे हैं। 22 मिनट की कटौती से शहर, गांव, अस्पताल और सरकारी कार्यालय प्रभावित हुए, जांच की मांग उठी।
सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर लोगों को ठगने वाले एक बड़े साइबर क्राइम नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में सीबीआई ने 16 राज्यों में 80 से अधिक स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया है। इस नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-वीआई के तहत 60 विशेष टीमों का गठन किया।
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ग्राम तितरोद के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। हादसे में महाराष्ट्र के औरंगाबाद क्षेत्र के चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के 42 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जानिए पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड, बारिश का घाटा और प्रमुख शहरों के तापमान की ताजा स्थिति।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'विकसित मध्यप्रदेश' कॉन्क्लेव में राज्य को 2 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया। निवेश, औद्योगिक विकास और 'विकसित भारत @2047' के रोडमैप की विस्तृत जानकारी यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बरहा गांव स्थित रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट से जारी समन को चुनौती देने वाली याचिका पर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अधीनस्थ न्यायालय का रिकार्ड हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।