पंजाब के बठिंडा में एक फॉर्च्यूनर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गुजरात पुलिस की महिला पुलिस कर्मी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। कार सवार बठिंडा से डबवाली की तरफ जा रहे थे। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पांचों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों को लेकर पांच साल जेल में बंद स्टूडेंट एक्टिविस्ट उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा-गवाहों की जांच पूरी होने या अब से एक वर्ष के भीतर, वे जमानत के लिए फिर से निचली अदालत में जा सकते हैं।
भारत से हर साल लाखों लोग अपनी नागरिकता छोड़ रहे हैं। विदेश मंत्रालय ने संसद को बताया कि पिछले पांच सालों में 9 लाख से ज्यादा भारतीयों ने भारतीय नागरिकता त्याग दी है। 2022 से हर साल यह संख्या 2 लाख से ऊपर पहुंच गई है।
आईपीएल-2026 की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बार टूर्नामेंट की चमक कुछ बड़े नामों के बिना फीकी पड़ने वाली है। जैसे-जैसे 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाला मिनी आक्शन करीब आता जा रहा है, कई दिग्गज खिलाड़ियों ने खुद को इस सीजन से अलग कर लिया है।
मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले खजुराहो में संचालित गौतम रिसोर्ट में आठ कर्मचारियों की खाना खाने के बाद तबीयत बिगड़ गई। जहां सभी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। पांच का अभी इलाज चल रहा है। इसमें दो की हालत काफी गंभीर है।
पुलिस की हिरासत में मौजूद पांच रोहिंग्या शरणार्थी अचानक लापता हो गए हैं। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई, जिसे सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए केंद्र सरकार को नोटिस जारी करने से भी साफ इंकार कर दिया है।
महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तुलजापुर में देवदर्शन के लिए जा रही कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। कार से नवविवाहित दंपति के साथ उनके कई परिजन तुलजापुर में देवदर्शन के लिए निकले थे। इस हादसे में नवदम्पति गंभीर रूप से जख्मी हैं।
बिहार के शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मनिंडा गांव के पास उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई।
वो शुभ घड़ी आज आ गई है, जब अयोध्या में राम मंदिर पर धर्म ध्वजारोहण होने वाला है। राम मंदिर का संपूर्ण निर्माण हो गया है। आज मंदिर पर केसरिया रंग का ध्वज फहराया जाएगा। राम मंदिर पर धर्म ध्वज का लहराना वैभव का प्रतीक माना जा है। उसी वैभव का महानुष्ठान अयोध्या में हो रहा है।






















