मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बरहा गांव स्थित रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।

सरकार नामकरण को लेकर केंद्र के समक्ष अपना प्रस्ताव रखेगी
फ्लाईओवर ब्रिज का नाम भी रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया
भोपाल/जबलपुर। स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस समारोह में शामिल होने के लिए जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बरहा गांव स्थित रानी दुर्गावती समाधि स्थल पर पूजन-अर्चन किया और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा- भारत में गोंड राजवंश की महानतम रानी दुर्गावती को उनके अप्रतिम साहस और बलिदान के लिए याद किया जाता है। उन्होंने मुगल सेना से अपनी मातृभूमि और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। सीएम ने कहा कि अब हम सभी की इच्छा है कि जबलपुर एयरपोर्ट का नाम भी रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाए, ताकि देश-दुनिया से आने वाले लोगों को इस वीरांगना और इस स्थान की याद बनी रहे। राज्य सरकार एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर भारत सरकार के समक्ष अपना प्रस्ताव रखेगी।
52 फीट ऊंची प्रतिमा हो रही तैयार
सीएम ने कहा कि जबलपुर शहर में रानी दुर्गावती की 52 फीट ऊंची प्रतिमा सहित 100 करोड़ रुपए के स्मारक निर्माण की आधारशिला 5 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी, जो जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा।
दुर्गावती के नाम पर बनेगा चिड़ियाघर
वहीं संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रानी दुर्गावती के बलिदान स्थल पर आकर गोंडवाना की विशाल पहाड़ियों के बीच उनके बलिदान को स्मरण करता हूं। हमने पहली कैबिनेट बैठक भी यहीं आयोजित की थी। हमारी सरकार ने जबलपुर और संग्रामपुर में कैबिनेट बैठकें आयोजित कर उनके योगदान को स्मरण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही यहां एक जू (चिड़ियाघर) बनने वाला है, जिसका नाम भी रानी दुर्गावती के नाम पर रखा जाएगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज का नाम भी रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है।

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने खंडवा में राज्य की पहली SISF बटालियन बनाने की घोषणा की है। साथ ही बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के लिए विशेष कंपनियों के गठन और दो साल में पुलिस के सभी पद भरने का ऐलान किया गया है।
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में पचोर-सारंगपुर रोड पर झिरी नाले में 11 लोगों से भरी ईको वैन बह गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि अन्य की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
सीधी के जमोड़ी थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों ने बकाया मजदूरी मांगने जाने का आरोप लगाया, जबकि मकान मालिक ने सीढ़ियों से गिरने की बात कही।
नागौद क्षेत्र में युवक राजा यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया। मवेशी चोरी के संदेह में हिस्ट्रीशीटर और साथियों ने मारपीट की। दो आरोपी हिरासत में हैं, तीन की तलाश जारी है।
सतना जिला अस्पताल में रविवार को छह घंटे बिजली बंद रहने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। ब्लड बैंक की ऑनलाइन व्यवस्था ठप रही और परिजन घंटों कतार में खड़े रहे। बैकअप व्यवस्था पर सवाल उठे।
मैहर के अमुआटोला प्राथमिक स्कूल में शैक्षणिक व्यवस्था बदहाल मिली। शिक्षक पर नशे में आने, बच्चों से सफाई कराने और गंदगी फैलाने के आरोप लगे। शिक्षा विभाग ने निलंबित किया, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
सतना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिनों में संदिग्ध घी का 1.10 लाख रुपये का स्टॉक सीज किया। गोवर्धन और धौलपुर फ्रेश घी के नमूने भोपाल लैब भेजे गए हैं।
मध्यप्रदेश के मानसून सत्र में पारित समान नागरिक संहिता विधेयक के खिलाफ मुस्लिम समाज प्रदेशभर में प्रदर्शन करेगा। भोपाल से कांग्रेस के विधायक आरिफ मसूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में यूसीसी लागू कर मुस्लिमों के अधिकार छीने जा रहे हैं।
रीवा में क्रिप्टो निवेश और जमीन एग्रीमेंट के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया। पीड़ितों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस 50 करोड़ से अधिक की ठगी की जांच कर रही है।
सतना में स्टार ग्रुप परिसर में महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन फेसलिफ्ट लॉन्च हुई। सांसद गणेश सिंह ने मेड इन इंडिया की मजबूती बताई। नई एसयूवी में एडवांस सेफ्टी फीचर्स और 13.69 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह