मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त देखकर तालाब में कूदे तीन नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस गश्त को देखकर चौपाटी के पीछे स्थित तालाब में कूदे तीन नाबालिगों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना सोमवार शाम करीब 7:30 से 7:45 बजे के बीच की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, चौपाटी के पीछे तालाब के पास चार नाबालिग मौजूद थे। इसी दौरान जैसे ही पुलिस की गश्त गाड़ी वहाँ पहुँची, डर के मारे चारों अचानक गहरे तालाब में कूद गए। इनमें से एक युवक किसी तरह तैरकर या संघर्ष करके बाहर निकलने में सफल रहा, जबकि समीर बंशकार, गौरव बंशकार और दुर्गेश बंशकार गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना में एक अन्य युवक पुष्पेंद्र उर्फ पंकज की हालत गंभीर बनी हुई है, और उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल हरकत में आया। मौके पर पहुँची एसडीईआरएफ (SDERF) की रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत और करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद तीनों किशोरों को तालाब से बाहर निकाला। आनन-फानन में उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान घरौला मोहल्ले के रहने वाले समीर बंशकार, गौरव बंशकार और दुर्गेश बंशकार के रूप में हुई है। एक ही मोहल्ले के तीन युवाूओं की एक साथ मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है और हर कोई स्तब्ध है।
मंगलवार को तीनों नाबालिगों का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। हादसे के बाद से शोकाकुल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और उनके घरों में चूल्हा तक नहीं जला है। जिला अस्पताल की मोर्चरी में जब पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. संजय अग्रवाल पहुँचे, तो अपनों को खो चुके परिजन उनसे लिपटकर फफक-फफक कर रो पड़े। एसपी ने इस दुखद घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव न्याय व मदद का भरोसा दिलाया। इसके अलावा, कलेक्टर पार्थ जायसवाल भी जिला अस्पताल पहुँचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।
घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाए हैं। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से तीनों पीड़ित परिवारों को 25-25 हजार रुपये की तत्काल सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए। वहीं, अनुसूचित जाति विभाग की ओर से भी संकटग्रस्त परिवारों को 10 से 18 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर ने पीड़ित परिवारों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और आजीविका के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया है।
इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जाँच के लिए कलेक्टर ने अपर कलेक्टर संरोधन सिंह की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन को भी सदस्य बनाया गया है। जांच समिति को घटना के सभी पहलुओं, परिस्थितियों और कारणों की बारीकी से जाँच कर तीन दिन के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस यह भी गहराई से खंगाल रही है कि आखिर ऐसी क्या स्थिति बनी कि किशोरों को पुलिस गश्त देखकर तालाब में छलांग लगानी पड़ी।
मध्य प्रदेश में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 'जनजातीय गौरव दिवस' की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जबलपुर, धार और खंडवा में होने वाले आयोजनों और आदिवासी कल्याण की योजनाओं की जानकारी दी।
मध्य प्रदेश के शहडोल में पुलिस गश्त देखकर तालाब में कूदे तीन नाबालिगों की डूबने से मौत हो गई। मंगलवार को गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है।
दाउदी बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के उज्जैन आगमन पर समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मजार-ए-नजमी पहुंचकर उनसे भेंट की और सिंहस्थ 2028 का आमंत्रण दिया।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के ड्राफ्ट पर मिली 13,400 आपत्तियों के निराकरण के लिए 16 नवंबर से सुनवाई शुरू होगी। बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया, BIZ-1 और BIZ-2 जोन तथा आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों के प्रस्ताव पर किसानों और रहवासियों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
स्वच्छता के क्षेत्र में देश भर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मध्य प्रदेश के लिए एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। स्वच्छ सर्वेक्षण के राष्ट्रीय सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश के नौ शहरों को सम्मानित किया जाएगा।
कटनी में पदस्थ रहीं और वर्तमान में निलंबित चल रहीं मध्यप्रदेश पुलिस की सीएसपी नेहा पच्चीसिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। धोखाधड़ी और अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोपों में घिरीं और फरार चल रहीं पच्चीसिया के केस में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा हो गया। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरहपान गांव के जलहथनी टोला में बीती देर रात भोजन करने के बाद सो रहा एक परिवार अचानक ढहे कच्चे मकान के मलबे में दब गया। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में गोवर्धन पूजा कर गौ माता की सेवा का संदेश दिया। साथ ही, सिंहस्थ महाकुंभ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए चल रहे विकास कार्यों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
दीपावली और छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने एलटीटी और पुणे से दानापुर व गोरखपुर के लिए 3 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। जानिए इटारसी, भोपाल और बीना का पूरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छोटी दीपावली पर ओरछा के प्रसिद्ध श्रीरामराजा सरकार मंदिर में दर्शन किए। ओरछा में ₹126.96 करोड़ की लागत से बन रहे श्रीरामराजा लोक के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह