पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

पुलिस स्मृति दिवस: सहायता राशि में किया गया बदलाव
नक्सलवाद के खिलाफ शौर्य-साहस को सीएम ने सराहा
नौ शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन

भोपाल। स्टार समाचार वेब
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। समारोह में पुलिस बल की विभिन्न टुकड़ियों- जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, होमगार्ड, पुलिस बैंड और अश्वारोही दल ने भव्य परेड कर सीएम को सलामी दी। देशभक्ति की धुनों के बीच पूरे सम्मान के साथ शहीदों का स्मरण किया गया। वहीं सीएम ने आयोजित पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित करते हुए कहा-मध्य प्रदेश में ड्यूटी के दौरान शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलने वाली एक करोड़ रुपए की सहायता राशि के वितरण में बदलाव किया गया है।

बुजुर्ग माता-पिता को भी हिस्सा
सीएम ने ऐलान किया कि अब आर्थिक सहायता राशि सिर्फ शहीद की पत्नी को नहीं मिलेगी, बल्कि इसमें उनके बुजुर्ग माता-पिता को भी हिस्सा दिया जाएगा। सरकार ने सहायता राशि का 50 प्रतिशत यानी 50 लाख रुपए पत्नी और शेष 50 प्रतिशत यानी 50 लाख रुपए बुजुर्ग माता-पिता को देने का निर्णय लिया है। पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सहायता राशि के वितरण में यह बदलाव किया है।
नक्सलवाद से मुक्त मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश का 35 साल पुराने नक्सलवाद के दंश से बाहर आना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि इस लड़ाई में पुलिस जवानों ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया और अपने प्राणों की आहुति भी दी।
साइबर अपराध और ड्रग तस्करी पर रहेगी नजर
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका बेहद अहम है। आज साइबर अपराध और ड्रग तस्करी जैसी चुनौतियां सामने हैं। पुलिसकर्मी इनसे निपटने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की दक्षता और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी सेवाओं से प्रदेश की साख मजबूत की है।
डीजीपी बोले- शहीद परिवारों की देखभाल हमारी जिम्मेदारी
डीजीपी कैलाश मकवाणा ने कहा कि पुलिस सेवा महज नौकरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, समर्पण और त्याग का संकल्प है। इस वर्ष प्रदेश के नौ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्य निभाते हुए प्राणों का बलिदान दिया है। उन्होंने शहीद परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि ये परिवार पुलिस विभाग का हिस्सा हैं और उनकी देखभाल करना विभाग की नैतिक जिम्मेदारी है। डीजीपी ने मध्यप्रदेश पुलिस के गौरवशाली इतिहास और देश के विभिन्न हिस्सों में अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाओं का भी उल्लेख किया।

मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर नई भर्तियों और शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की घोषणा की गई है। यही नहीं, शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दरअसल, सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग में 20 हजार पदों पर नई भर्ती करने की घोषणा की।
पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्तव्य की राह में अपने प्राण न्योछावर करने वाले 9 शहीद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने भोपाल स्थित 95 करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति 'रियाज मंजिल' पर बेदखली की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को केंद्र सरकार के समक्ष पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया है।
भोपाल में एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी वकील मुकुल ढोलपुरे और उसके साथियों का पर्दाफाश किया है। जानें दिल्ली और नाइजीरियाई कनेक्शन से जुड़े इस बड़े खुलासे की पूरी विस्तार से जानकारी।
मध्य प्रदेश कांग्रेस वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर 25 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू करने जा रही है। एक महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत पार्टी घर-घर जाकर वोटर्स का सत्यापन करेगी।
भोपाल स्थित बीएचईएल (BHEL) ऑफिसर्स क्लब में दो दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ। जानिए विजेताओं के नाम और कार्यक्रम की पूरी झलकियाँ।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की समीक्षा की। 20,000 करोड़ के 175 निर्माण कार्यों, घाटों के एप्रोच रोड, टेंट सिटी और प्रभावित व्यापारियों के पुनर्वास के लिए दिए अहम निर्देश।
मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। इस अचानक हुए बदलाव के तहत भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन को उनके पद से हटाकर मंत्रालय भेज दिया गया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के रूपापुर स्थित हाईवे के ओवरब्रिज पर आज सुबह ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह