अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता और कांग्रेस नेताओं को दिल्ली पुलिस ने गुरुवार तड़के इंडिया गेट से हिरासत में ले लिया। करीब दो घंटे की हिरासत के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
केंद्रीय विद्यालयों में अपने बच्चों को एडमिशन दिलवाने की सोच रहे अभिभावक अलर्ट हो जाएं। दरअसल, केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से आफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी है कि 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश संबंधी अधिसूचना जल्द ही जारी होने की उम्मीद है।
उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में होली से पहले खूनी होली खेली गई। पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सो रहे अन्य परिवारजन शोर शराबा सुनकर घर के आंगन में पहुंचे तो देखा कि चार लाशें खून से लथपथ पड़ी है।
परीक्षा पे चर्चा का 9वां संस्करण आज सुबह से शुरू हुआ। कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से सीधे संवाद किया। परीक्षा पे चर्चा नए अंदाज में आयोजित की गई। देशभर के छात्रों को जोड़ने और उनके सवालों के सीधे जवाब देने पर खास जोर दिया गया। छात्रों से बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
















