मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी द्वारा थार गाड़ी से तीन राहगीरों को टक्कर मारने के मामले ने नया रंग ले लिया है। विधायक ने कहा है कि एसडीओपी आईपीएस डॉ. आयुष जाखड़ ने हादसे को लेकर पूछताछ में उनके बेटे से कहा कि करैरा में दिख मत जाना।

शिवपुरी। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी द्वारा थार गाड़ी से तीन राहगीरों को टक्कर मारने के मामले ने नया रंग ले लिया है। विधायक ने कहा है कि एसडीओपी आईपीएस डॉ. आयुष जाखड़ ने हादसे को लेकर पूछताछ में उनके बेटे से कहा कि करैरा में दिख मत जाना। इससे खफा विधायक ने बहुप्रसारित एक वीडियो में धमकी भरे अंदाज में कहा- एसडीओपी साहब, करैरा क्या तुम्हारे डैडी का है..? वह (मेरा बेटा) करैरा आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा, तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। अपनी औकात और कानून के दायरे में रहो, हमारा इतिहास भी देख लेना।
भाजपा प्रदेशाअध्यक्ष बोले, मामला पार्टी के संज्ञान में
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से इस बारे में कहा-मामला पार्टी के संज्ञान में है। वहीं, एसडीओपी डॉ. आयुष जाखड़ का कहना है कि पुलिस ने दिनेश लोधी को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए थाने बुलाया था। मैंने उनसे यह बात कही ही नहीं है कि करैरा में दिख नहीं जाना। पूरी कार्रवाई नियमानुसार और कानून के दायरे में रहकर की गई थी।
जैसे कोई आतंकवादी घटना कर दी हो
वीडियो में विधायक लोधी यह भी कह रहे हैं कि एक्सीडेंट के बाद उन्होंने खुद एसपी से बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा था। गाड़ी थाने भिजवाकर जमानत कराई। बेटे को भी पूछताछ के लिए भेजा, इसके बावजूद हादसे का कांग्रेसीकरण कर ऐसे प्रस्तुत किया जा रहा है, जैसे कोई आतंकवादी घटना कर दी हो।
वहां जाते हो, जहां पैसा मिलता है...
विधायक ने कहा- एक आदिवासी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। क्या वहां देखने एसडीओपी गए। वहां नहीं गए, क्योंकि वहां पैसा नहीं मिलना था। वहां जाते हो, जहां पैसा मिलता है। ऐसे अधिकारी को कहना चाहता हूं कि अपनी औकात और कानून के दायरे में रहें। कानून हमें भी आता है और कानून हम भी जानते हैं।
बंगले को गोबर से भर दूंगा
जारी वीडियो में विधायक कह रहे हैं कि अगर एसडीओपी ने उनके द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया या स्पष्टीकरण नहीं दिया, तो वह 10 लोगों के साथ उनके बंगले पर पहुंचेंगे और उसे गोबर से भर देंगे। विधायक का आरोप है कि पुलिस उनके बेटे के एक्सीडेंट वाले मामले में एकतरफा कार्रवाई कर रही है और उनके समर्थकों को परेशान किया जा रहा है।
विधायक ने ब्राह्मणों के विरुद्ध उगला जहर
गौरतलब है कि विधायक प्रीतम लोधी का लंबा आपराधिक इतिहास है। वर्ष 2022 में भी लोधी ने ब्राह्मणों के विरुद्ध विवादास्पद टिप्पणी की थी। देशभर में विरोध के बाद भाजपा ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। विधानसभा चुनाव से पहले 2023 में लोधी को भाजपा ने पार्टी में वापस भी ले लिया था। लोधी को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का समर्थक बताया जाता है।
यह भी पढ़िए....


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
मैहर के बिगौड़ी गांव में भैयालाल कोल की हत्या के बाद तनाव और भय की चर्चा है। कुछ घरों पर ‘घर बिकाऊ है’ लिखे मिले। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मैहर कलेक्टर कार्यालय में कर्मचारियों की कमी दूर करने सतना से तीन लिपिक भेजे गए। मूल पदस्थापना सतना में रखते हुए अंतर-जिला कार्य व्यवस्था के अधिकार और नियमों को लेकर प्रशासनिक सवाल उठ रहे हैं।
पीएमश्री और सांदीपनि विद्यालयों में सत्र 2026-27 से डिजिटल हॉलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड लागू होगा। विद्यार्थियों के अंक, सीखने की क्षमता, व्यवहार, सामाजिक-भावनात्मक और शारीरिक विकास का समग्र आकलन किया जाएगा।
सतना के भैंसाखाना चौक में मसाला लदा पिकअप 200 केवीए ट्रांसफार्मर से टकरा गया। ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली कंपनी ने ढाई लाख रुपये नुकसान बताया और एफआईआर दर्ज कराई।
मध्य प्रदेश में नए यूपीआई चार्ज (MDR) के विरोध में व्यापारियों का 'नो-UPI डे' प्रदर्शन। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में 2000 रुपए से अधिक के यूपीआई भुगतान बंद। जानिए क्या हैं नए नियम और विरोध की वजह।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की बुधवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया-सेसई रोड घाटी पर हुई मुठभेड़ में मनीष के पैर में गोली लगी।
अदालत ने सीलिंग की प्रक्रिया में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि रहवासी क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए और सीलिंग या डिमोलिशन की कार्रवाई बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी।
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।