प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 26 मई को 12 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश भाजपा 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के नाम से अभियान शुरू करने जा रही है।

भाजपा ने विश्वास, विकास और जन कल्याण दिया नाम
हर जिले में 500 ओपिनियन मेकर्स तक पहुंचेगी भाजपा
सांसद और विधायकों के 5 से 21 जून तक कार्यक्रम तय
मध्यप्रदेश में प्रबुद्ध-व्यापारियों के सम्मेलन भी किए जाएंगे
भोपाल। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 26 मई को 12 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मध्य प्रदेश भाजपा 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के नाम से अभियान शुरू करने जा रही है। भाजपा के इस विशेष प्लान के तहत 5 से 21 जून तक पूरे प्रदेश में कार्यक्रम होंगे। अभियान का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा विशेष जनसंपर्क होगा, जिसमें हर जिले में समाज के कम से कम 500 प्रबुद्धजनों से सीधा संपर्क साधा जाएगा। पार्टी ने तय किया है कि सांसद अपनी लोकसभा की हर विधानसभा में और विधायक अपने क्षेत्र के हर मंडल में एक-एक दिन का समय बिताएंगे। इस दौरान वे मोदी सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के बीच रखेंगे।
हर मंडल में किया जाएगा पौधरोपण
विधायकों, सांसदों से लेकर राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों को भी प्रबुद्धजनों से मुलाकात करनी होगी। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर मंडल में सघन पौधरोपण किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संगठनों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा।
सफाई पर रहेगा विशेष ध्यान
सांसद और विधायक अपने क्षेत्रों में प्रगति पथ यात्रा और विकसित भारत संकल्प सम्मेलन के जरिए जनता से जुड़ेंगे। स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक कचरे की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
योग दिवस पर होगा समापन
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ अभियान का समापन होगा। इस दौरान पार्टी द्वारा प्रत्येक मंडल में स्थानीय योग अभ्यास समूहों के सहयोग से योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें आयुष मंत्रालय द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। जहां संभव होगा, वहां 1 सप्ताह का योग प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किया जाएगा।
उपलब्धियों की प्रदर्शनी-सभागार बैठक
15 जून से 18 जून के बीच प्रत्येक जिले में मोदी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित 3 दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान आॅन-द-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता, वॉक्स पॉप वीडियो रिकॉर्डिंग और लाभार्थियों के अनुभव साझा करने जैसे कार्यक्रम भी होंगे। साथ ही जिलों में प्रबुद्धजन और व्यापारी वर्ग की व्यापक उपस्थिति वाली सभागार बैठकें आयोजित की जाएंगी।
किसानों को किया जाएगा जागरुक
19 से 20 जून तक किसानों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक जिले में दो स्थानों पर प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। कार्यशालाओं में विशेषज्ञों और अनुभवी द्वारा प्रत्यक्ष प्रदर्शन और व्याख्यान दिए जाएंगे।
भाजपा ने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया, विचारधारा हमारी शक्ति: खंडेलवाल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और UCC लागू करने का संकल्प लिया। जानिए अमृत भारत योजना और जिले के विकास कार्यों से जुड़ी पूरी खबर।
जबलपुर के खितौला स्थित ईएसएएफ बैंक में 14 किलो सोना लूटने वाले मुख्य आरोपी सुनील पासवान को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। जानें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश का स्लीमनाबाद टनल प्रोजेक्ट बनकर तैयार। सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया निरीक्षण। 6 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ। जानें इस इंजीनियरिंग चमत्कार की खासियत।
रीवा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सोनोग्राफी रिपोर्ट से असंतुष्ट महिला ने फीस लौटाने की मांग करते हुए हंगामा किया। जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाने से कुछ देर तक अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
रीवा में फर्जी हलफनामा देकर अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी पर कार्रवाई हुई है। लोकायुक्त जांच के बाद निलंबन, वेतनवृद्धि की रिकवरी और विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
रीवा की अदालत ने दहेज हत्या मामले में दोषी सास और ससुर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। न्यायालय ने दहेज प्रताड़ना और दहेज मृत्यु के आरोप सिद्ध मानते हुए कठोर दंड दिया।
रीवा में भगवान जगन्नाथ का दिव्य महास्नान, विशेष श्रृंगार और महाआरती के बाद भव्य रथयात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह आरती, पुष्पवर्षा और भोग अर्पित कर भगवान का स्वागत किया।
सीधी जिले में स्कूल खुलने के बावजूद स्कूली वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी जारी है। ओवरलोड ऑटो, अनफिट बसें और बिना सुरक्षा सुविधाओं वाले वाहन बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सिंगरौली नगर निगम की 92 लाख रुपये की स्ट्रीट लाइट परियोजना में अनियमितता और ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के आरोप लगे हैं। भाजपा-कांग्रेस पार्षदों ने संयुक्त जांच, भुगतान रोकने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
मझगवां क्षेत्र में घर से लापता नौ वर्षीय बालक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला। वन विभाग जंगली जानवर के हमले की आशंका जता रहा है, जबकि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं।