मध्यप्रदेश के चर्चित हत्याकांड की आरोपी की जमानत बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। एसजी तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि हाई कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी थी, क्योंकि गिरफ्तारी के पूरे आधार नहीं बताए गए थे।

ध्यान में रखना-जमानत नियम है और जेल अपवाद
सोनम रघुवंशी की जमानत पर रोक लगाने से इंकार
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी मुख्य आरोपी
कोर्ट ने कहा, मामला ट्रायल के दौरान तय किया जाएगा
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के चर्चित हत्याकांड की आरोपी की जमानत बरकरार रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत पर रोक लगाने से इंकार कर दिया है। हालांकि, जस्टिस एमएम सुंदेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने मौखिक रूप से कहा कि प्रथम दृष्टया वे जमानत पर रोक लगाने के पक्ष में हैं, क्योंकि यह ऐसा मामला नहीं है जिसमें सोनम को गिरफ्तारी के आधार न बताए गए हों। लेकिन, कोर्ट ने कहा कि चूंकि वह पहले ही जमानत पर बाहर है, इसलिए वह आदेश को पलटने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि यह मामला ट्रायल के दौरान तय किया जाना है। उन्हें जवाबी हलफनामा पेश करने दिया जाए। कोर्ट ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि उन्होंने कुछ समय जेल में बिताया है।
हाईकोर्ट के नजरिय पर आपत्तियां
कोर्ट ने कहा कि अपराध चाहे कितना भी गंभीर क्यों न हो, यह ध्यान में रखना होगा कि जमानत नियम है और जेल अपवाद। अदालत ने आगे कहा, हाई कोर्ट जिस तरह से इस मामले को देख रहा है, उसे लेकर हमें कुछ आपत्तियां हैं। हालांकि वह मेघालय राज्य द्वारा जमानत आर्डर को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने के लिए सहमत हो गया।
एक सप्ताह बाद सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने सोनम के वकील से कहा है कि वे मेघालय सरकार की उस याचिका के जवाब में काउंटर एफिडेविट (जवाबी हलफनामा) दाखिल करें, जिसमें उसकी जमानत का विरोध किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 9 जुलाई-2026 को होगी।
सोनम के भागने का डर था
एसजी तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि हाई कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी थी, क्योंकि गिरफ्तारी के पूरे आधार नहीं बताए गए थे। ऐसा इसलिए हुआ, क्योंकि जिस सेक्शन के तहत कार्रवाई की गई थी, उसके जिक्र में टाइपिंग की गलती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सोनम के भागने का डर था।
यह भी पढ़िए...
राजा रघुवंशी मर्डर केस: आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट से मिली जमानत
राजा रघुवंशी हत्याकांड... सोनम ने जमानत के लिए दायर की याचिका


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग का बड़ा कदम। मंत्री इन्दर सिंह परमार 9 सितंबर 2026 को 'ई-ज्ञानसेतु' (e-GyanSetu) यूट्यूब चैनल का करेंगे शुभारंभ। क्षेत्रीय भाषाओं में मिलेंगे गुणवत्तापूर्ण ई-वीडियो कंटेंट।
धार जिले के लिए 8 सितंबर का ऐतिहासिक दिन! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना के तहत नवनिर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया।
भोपाल में सेंट्रल जीएसटी की बड़ी कार्रवाई। जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापे में 1 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी पकड़ी गई। सारंगपुर में किराना कारोबारियों पर भी स्टेट जीएसटी का शिकंजा।
रीवा में न्याय सत्याग्रह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली और आदिवासियों के अधिकारों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग की।
गुढ़ के भैरव बाबा मोड़ पर लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए एसडीएम ने सुरक्षा इंतजामों की पहल की। दोनों ओर स्पीड ब्रेकर, ब्लिंकिंग लाइट, सोलर लाइट, बेरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे।
रीवा की कलाकार विभूति मिश्रा ने सेनेटरी पैड से 5000 वर्गफुट का विशाल पोर्ट्रेट तैयार कर नया कीर्तिमान बनाने की पहल की। 30 हजार से अधिक पैड उपयोग कर जरूरतमंद महिलाओं को वितरित किए जाएंगे।
रीवा में उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला के आवास में कथित अवैध प्रवेश और हंगामे के विरोध में हजारों भाजपाई सड़क पर उतरे। आईजी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया, जिसके बाद एफआईआर दर्ज हुई।
पन्ना पुलिस ने टाटा पावर सोलर की फर्जी डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने के नाम पर 1.60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया। बिहार से तीन आरोपी गिरफ्तार हुए।
सतना में पेयजल सप्लाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जलकर प्रभारी ने फिल्टर प्लांट में ब्लीचिंग पाउडर की कमी, क्लोरीन गैस प्लांट बंद और चूना मिलाने के आरोप लगाए।
मझगवां के कानपुर गांव में दो वर्षीय अभिराम गंभीर कुपोषण से जूझ रहा है। सतना-मैहर में दो हजार से अधिक बच्चे गंभीर कुपोषित हैं, जबकि विभागीय प्रयासों के बावजूद समस्या लगातार बनी हुई है।