माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन और सिंधिया ने जताई खुशी
टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या अब नौ हो गई
शिवपुरी। स्टार समाचार वेब
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है। दरअसल, स्टेट टाइगर मध्यप्रदेश के शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में बाघों का कुनबा अब तेजी से बढ़ने लगा है। 15 अगस्त के दिन माधव टाइगर रिजर्व की मादा टाइगर एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है। माधव टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने इस टाईगर की एक शावक के साथ फोटो शेयर की है। इस खुशखबरी को मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी अपने एक्स हेंडल से वायरल किया है। इधर केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शावक और बाघिन की तस्वीर साझा करते हुए इसे पर्यावरण व वन्यजीव क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार के प्रयासों की बेहतर सफलता बताया और खुशी जताई है। माधव टाइगर रिजर्व में इस मादा टाइगर एमटी-4 को मार्च 2025 में पन्ना टाइगर रिजर्व से शिवपुरी लाया गया था। मादा टाइगर एमटी 4 ने कितने शावकों को जन्म दिया है यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।
अभी तक 8 बाघ थे रिजर्व में
माधव टाइगर रिजर्व का प्राकृतिक वातावरण धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। टाइगर रिजर्व में बढ़ रही है। इससे पहले सितंबर 2024 में बाघिन एमटी-3 के साथ दो शावकों की तस्वीर सामने आई थी। शवकों के जन्म से बाघों की संख्या आठ हो गई थी। अब एमटी-4 के नए शावक की पुष्टि के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 9 तक पहुंच गया है। हालांकि, शावकों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने पर यह संख्या और बढ़ सकती है।
इनका कहना है
फिलहाल कितने शावको को जन्म दिया है स्पष्ट नहीं है। अभी एक शावक ही मादा टाइगर के साथ नजर आया है। एक शावक के दिखने के बाद अब माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
हरिओम, डिप्टी डारेक्टर, टाइगर रिजर्व, शिवपुरी
यह भी पढ़िए...
टाइगर स्टेट के लिए खुशखबरी: वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में गूँजी चार शावकों की किलकारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।