मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पन्ना-छतरपुर मार्ग पर आज यानी शनिवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छतरपुर से सतना की ओर जा रहा विशाल रोड लाइंस का ट्रक क्रमांक एमपी-19 जेडई-9055 हरसा गेट के पास स्थित घाटी में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया।

पन्ना-छतरपुर मार्ग पर आज यानी शनिवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया।
पन्ना। स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से निकलने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पन्ना-छतरपुर मार्ग पर आज यानी शनिवार एक भीषण सड़क हादसा हो गया। छतरपुर से सतना की ओर जा रहा विशाल रोड लाइंस का ट्रक क्रमांक एमपी-19 जेडई-9055 हरसा गेट के पास स्थित घाटी में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रक राकड़ (मिट्टी/मिश्रण) से भरा हुआ था। हादसा इतना अचानक हुआ कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। ट्रक के खाई में गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा वाहन आग की लपटों में घिर गया और कुछ ही मिनटों में आग का गोला बन गया। घाटी क्षेत्र होने के कारण आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि चालक समय रहते कूद गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
दमकल ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल टीम के चालक जितेंद्र सिंह यादव और फायरमैन अमित सेन दमकल वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। धूं-धूं कर जल रहे ट्रक की आग बुझाना चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन टीम ने लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, ट्रक पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां मुरैना में तोमर परिवार के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं। हादसे की खबर मिलते ही खुशियां मातम में बदल गईं। उज्जैन में दुल्हन पक्ष को भी सूचना दी गई।
मध्य प्रदेश के धार जिले में टायर फटने से अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। वाहन ने 3-4 बार पलटी खाई। इस दौरान सड़क के दूसरी ओर जाकर स्कॉर्पियो से भी टकराया। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, 13 घायल हैं।
राजस्थान के अलवर जिले से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अलवर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक कार में आग लगने से पांच लोग जिंदा जल गए। यह हादसा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुआ। लोगों की माने तो चलती कार में ही अचानक आग लग गई।
भोपाल के शबरी नगर में प्रेम थापा और गट्टू पिस्टल गैंग ने यश उर्फ भय्यू के साथ की बर्बरता। मारपीट के बाद अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में उद्यानिकी फसलों के रकबे को 30 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। मसाला उत्पादन में MP देश में पहले स्थान पर है। जानें उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर और मखाना खेती की नई योजनाएं।
सीएम डॉ. मोहन यादव से आज यानी बुधवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कृषि, किसान कल्याण, मनरेगा, और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
देशभर में महिला सशक्तीकरण का मॉडल बन चुके मध्यप्रदेश में एक बार फिर सरकार ऐतिहासिक निर्णय लेने जा रही है। दरअसल, नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं।
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ओर सड़क हादसे में घायल मरीज जिंदगी और मौत से जूझ रहा था तो वहीं दूसरी ओर 108 एंबुलेंस का कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी भूलकर इंसानियत को तार-तार करता नजर आया।
मध्य प्रदेश के हरदा में किसान क्रांति आंदोलन शुरू। एमएसपी और मूंग खरीदी को लेकर 1000 ट्रैक्टरों के साथ मंडी में महापड़ाव। जानें क्यों ट्रंप के नाम लिखा गया ज्ञापन।