महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल स्थित बारूद कंपनी में विस्फोट हो गया। जिससे 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, उसका नाम रइछ एनर्जी है।


नागपुर। स्टार समाचार वेब
महाराष्ट्र के नागपुर जिले के काटोल स्थित बारूद कंपनी में विस्फोट हो गया। जिससे 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, उसका नाम रइछ एनर्जी है। कंपनी में बारूद बनाने का काम हो रहा था। नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार ने बताया कि कंपनी में बारूद बनाने का काम चल रहा था। तभी विस्फोट हो गया। जिससे 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है। जिसे बुझाने का काम किया जा रहा है।
शहर से 80 किमी दूर धमाका
पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने प्रशासन से विस्फोट की जानकारी ली और तत्काल राहत कार्य के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ भी सकती है। जिस कंपनी में विस्फोट हुआ है, नागपुर शहर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है।
धमाके ने पूरा इलाका दहलाया
बताया जा रहा है कि घटना सुबह लगभग पौने सात बजे हुई। एक तेज धमाका पूरे इलाके में सुनाई दिया। जिससे दहशत फैल गई। पता चला कि विस्फोटक बनाने वाली कंपनी में नोनाल क्रिम्पिंग प्लांट में यह धमाका हुआ है।
आधे घंटे पहले ही शुरू हुई थी शिफ्ट
फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट 6 बजे शुरू होती है। यहां काम करने वाले कर्मचारी सुबह 6 बजे फैक्ट्री पहुंचे थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय दो पर्यवेक्षकों के अधीन लगभग 35 कर्मचारी मौजूद थे। सभी इस बलास्ट की चपेट में आए हैं।
डेडोनेटर और कारतूस बनाती है कंपनी
यह कंपनी औद्योगिक विस्फोटकों की प्रमुख निर्माता है, जिसमें खनन और अवसंरचना परियोजनाओं में उपयोग होने वाली सामग्री, जैसे कि डेटोनेटर और विस्फोटक कारतूस शामिल हैं। दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं, जबकि कलमेश्वर पुलिस ने तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। स्थानीय एम्बुलेंस ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए नागपुर शहर के अस्पतालों में पहुंचाया। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया जाएगा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।