आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शनिवार तड़के एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया। श्री सिटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन स्थित एक निजी फार्मास्युटिकल यूनिट में बॉयलर फटने से पांच कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों का अस्पताल में चल रहा उपचार
प्रभावित परिवारों हर सहायता करेगी सरकार
तिरुपति। स्टार समाचार वेब
आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में शनिवार तड़के एक भीषण औद्योगिक हादसा हो गया। श्री सिटी स्पेशल इकोनॉमिक जोन स्थित एक निजी फार्मास्युटिकल यूनिट में बॉयलर फटने से पांच कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सत्यवेडु मंडल स्थित टिल हेल्थकेयर की टैबलेट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में उस समय हुआ, जब कर्मचारी नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे। नाइट शिफ्ट के दौरान अचानक बॉयलर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके तुरंत बाद पूरी यूनिट में भीषण आग फैल गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और आपातकालीन राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को तुरंत पास के अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
जांच के आदेश
एसईजेड के अधिकारियों के अनुसार, बॉयलर फटने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। हादसे की जांच तकनीकी खराबी, सुरक्षा मानकों की विफलता और संचालन में चूक जैसे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। मृतकों की आधिकारिक पहचान और घायलों की विस्तृत स्थिति जांच के बाद सार्वजनिक की जाएगी।
मंत्री नारा लोकेश ने जताया दु:ख
आंध्र प्रदेश के शिक्षा और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक संदेश जारी कर उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की और घायलों को त्वरित व उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

दिल्ली में कड़े प्रतिबंधों और मेट्रो-ट्रेन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका। कपिल सिब्बल की दलीलों पर कोर्ट ने विरोध प्रदर्शन के अधिकार और नागरिकों की सहूलियत के बीच संतुलन बनाने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। नोएडा के जेवर एयरपोर्ट का नाम अब बदलकर 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी अनुमति। कई ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और 10 डिटेंशन सेंटर बनाए गए। जंतर-मंतर पर धारा 163 लागू।
देश के 4 राज्यों की 6 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे LIVE। पुडुचेरी में AINRC जीती, बंगाल और असम में बीजेपी की बढ़त। तमिलनाडु में टीवीके और AIADMK में टक्कर।
दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के चलते सुरक्षा कड़ी, रेल यातायात प्रभावित। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5000 से अधिक यात्रियों की ट्रेन छूटी।
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ शनिवार के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट। 26,000 केंद्रीय बल तैनात, धारा 163 लागू और शराब की दुकानें बंद।
चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी। राहुल, खड़गे और प्रियंका ने राजघाट पर दिया धरना। शुक्रवार को ममता बनर्जी के भी मार्च में शामिल होने की संभावना।
कनाडा की प्रसिद्ध कवयित्री, निबंधकार और अनुवादक ऐनी कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। जानिए उनकी प्रमुख कृतियों, शास्त्रीय शैलियों के मिश्रण और अन्य नोबेल विजेताओं के बारे में पूरी जानकारी।
दिल्ली के न्यू सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। राहत और बचाव कार्य जारी, मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका।
देश के 42 पूर्व न्यायाधीशों और सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भारत के नागरिकों को खुला खत लिखकर चुनाव आयोग और न्यायपालिका पर बिना सबूत हो रहे हमलों पर गंभीर चिंता जताई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह