घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ खुला। हालांकि, जल्द ही इसने वापसी की और हरे निशान पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 153.82 अंक चढ़कर 81,578.97 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 34.15 अंक बढ़कर 25,007.25 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 88.16 पर आ गया।

अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच घरेलू बाजार में तेजी का रुख देखा गया।
मुंबई। स्टार समाचार वेब
घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ खुला। हालांकि, जल्द ही इसने वापसी की और हरे निशान पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 153.82 अंक चढ़कर 81,578.97 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 34.15 अंक बढ़कर 25,007.25 पर आ गया। ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 88.16 पर आ गया। दरअसल, हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत फ्लैट रही। हालांकि, अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच घरेलू बाजार में तेजी का रुख देखा गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 100 अंक उछल गया, जबकि निफ्टी 25,000 के स्तर को पार कर कारोबार कर रहा है। हालांकि, बायबैक के लिए होने वाली बोर्ड की बैठक से पहले इंफोसिस के स्टॉक्स में गिरावट देखी जा रही है।

दूसरी ओर, ट्रेड टेंशन के बीच भारत और अमेरिका ने एक बार फिर से व्यापारिक बातचीत की शुरुआत की है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वे व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। पीएम मोदी ने भी ट्रंप के इस बयान का सकारात्मक जवाब दिया। इसके बाद पिछले कई हफ्तों से जारी ट्रेड टेंशन में प्रगति देखने को मिली है।
अमेरिकी बाजार में डाउ जोन्स इंडेक्स 0.48 प्रतिशत गिर गया, जबकि एसएंडपी इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। नैस्डैक इंडेक्स में भी हल्की तेजी देखी गई। ओरैकल के शेयरों में 36 प्रतिशत की जोरदार उछाल से बाजार को अतिरिक्त सपोर्ट मिला। निवेशकों की नजर अब अगस्त महीने के सीपीआई और सितंबर की शुरुआत में बेरोजगारी दावों के आंकड़ों पर है। इन संकेतकों के आधार पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला ले सकता है, जिस पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं।
सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, अदाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फिनसर्व हरे निशान पर दिखाई दिए। हालांकि, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट और कोटक महिंद्रा बैंक पिछड़ते नजर आए। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन की राहत के बाद विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 115.69 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने पिछले दिन 5,004.29 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.99 प्रतिशत चढ़कर 44,271 पर और कोरिया का कोस्पी 0.19 प्रतिशत चढ़कर 3,320 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.59 प्रतिशत गिरकर 26,045 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.82 फीसदी ऊपर 3,843 पर कारोबार कर रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
वैश्विक बाजार से मिले संकेतों का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव में कमी से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी है। वहीं जापान का निक्केई 225 0.3 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में दिखा।
Share Market Today July 24: अमेरिका-ईरान युद्ध से ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के पार, अमेरिका द्वारा 10% टैरिफ लगाने और अमेरिकी-एशियाई बाजारों में भारी बिकवाली के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार पांचवें दिन बड़ी गिरावट दर्ज।
आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी की चमक अभी भी बरकरार है। जानिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या चल रहे हैं सोने-चांदी के नए भाव।
भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार चौथे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्ससे और निफ्टी गिर गया। कच्चे तेल के दाम में वृद्धि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और विदेशी निवेशकों की बिकवाली मुख्य कारण रहे। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे बढ़कर 96.48 पर पहुंच गया।
आज सोने और चांदी के भाव में क्या बदलाव आया है? जानिए दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के विभिन्न शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के ताजा रेट और खरीदारी से जुड़े जरूरी टिप्स।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जेनेरिक दवाओं पर टैरिफ ऐलान के बाद भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स और निफ्टी टूटे, फार्मा शेयरों का बुरा हाल।
भारतीय अर्थव्यवस्था में महंगाई मापने का तरीका बदलने जा रहा है। सरकार पांच वर्षों में WPI को हटाकर उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) लागू करेगी। जानिए इसके मुख्य घटक और व्यापार पर असर।
घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत हल्के दबाव के साथ हुई। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसका असर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी पर भी देखने को मिला। हालांकि, पीएसयू बैंक शेयरों में खरीदारी ने बाजार को कुछ सहारा दिया।
सावन और रक्षाबंधन के त्योहारों से ठीक पहले आम आदमी के लिए मिठास महंगी हो गई है। इंदौर के फुटकर बाजार में इतिहास में पहली बार शक्कर के दाम 50 रुपए प्रति किलो के स्तर को पार कर गए हैं। देश में महंगाई दर मापने वाले थोक मूल्य सूचकांक में शक्कर की हिस्सेदारी 1 प्रतिशत से अधिक होती है।
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने रिलायंस जियो और 4,500 कंपनियों पर लगे प्रतिस्पर्धा-विरोधी आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। साक्ष्यों के अभाव में आयोग ने इसे एक बड़ा राहत भरा फैसला माना है।