प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत स्लोवाकिया पहुंचे। इस दौरान वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

व्यापार-निवेश और नवाचार पर द्विपक्षीय वार्ता का एजेंडा
ब्रातिस्लावा में मिले स्वागत से अभिभूत हुए पीएम मोदी
संगीत प्रस्तुति के साथ हुआ प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत
ब्रातिस्लावा। स्टार समाचार वेब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत स्लोवाकिया पहुंचे। इस दौरान वह स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इसके अलावा वह व्यापार जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे। इससे पहले पीएम का बेहद शानदार और पारंपरिक स्वागत किया गया। स्लोवाकिया का दौरा करने वाले नरेंद्र मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। उनके स्वागत में स्लोवाकिया की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक संगीत और डांस परफॉर्मेंस का एक रंगारंग नजारा पेश किया गया। प्रधानमंत्री देर शाम स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के निमंत्रण पर यहां पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया के विदेश मंत्री जुराज ब्लानार ने उनका स्वागत किया। इस स्वागत समारोह का सबसे खास पल वह था जब स्लोवाकिया के एक मशहूर लोक समूह लुक्निका एन्सेम्बल के कलाकारों ने भारत का राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाया। पीएम मोदी ने इस खूबसूरत पल का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने लिखा कि यह परफॉर्मेंस ऐसे समय में हुई है जब हम वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं और भारत के इतिहास व स्वतंत्रता संग्राम में इसके गौरवशाली योगदान को याद कर रहे हैं।
ब्रेड-नमक की अनोखी परंपरा
इतना ही नहीं, स्लोवाकिया की सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, सम्मानित मेहमानों का स्वागत ब्रेड और नमक देकर किया जाता है। यह वहां की संस्कृति में आतिथ्य, सम्मान और दोस्ती का प्रतीक है। पीएम मोदी को भी इस पारंपरिक रीति-रिवाज से सम्मानित किया गया।
भारतीय समुदाय को कहा-शुक्रिया
पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के मायजावा क्षेत्र के लोक समूह कोपानिसियारिक के शानदार डांस की भी तारीफ की। इसके साथ ही उन्होंने वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जो भारी संख्या में उनके स्वागत के लिए इकट्ठा हुए थे। पीएम ने कहा कि भारतीय प्रवासियों का यह प्यार दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत बनाता है। प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले फ्रांस की यात्रा पर थे, जहां उन्होंने नीस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। फ्रांस दौरे के बाद अब वे स्लोवाकिया पहुंचे हैं, जहां उनकी दो दिवसीय यात्रा निर्धारित है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।