बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना हो रही है। अब तक आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। शुरूआती रुझानों में एनडीए 200 पार करती नजर आ रही है। अब देखना ये है कि बिहार के सियासी किले पर किसका कब्जा हो पाता है।

बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की मतगणना शुरू हो चुकी है।
पटना। स्टार समाचार वेब
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना हो रही है। अब तक आए रुझानों में एनडीए बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। शुरूआती रुझानों में एनडीए 208 पार करती नजर आ रही है। अब देखना ये है कि बिहार के सियासी किले पर किसका कब्जा हो पाता है। यहां पर गौर करने वाली बात ये भी है कि अब तक आए नतीजों में नीतीश कुमार की जेडीयू सबसे बड़ी के तौर पर आगे बढ़ रही है। इधर, आए रुझानों के बाद भाजपा में काफी उत्साह देखा गया। बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की शानदार जीत का जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 6 बजे दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे। बिहार चुनाव के नतीजे दोपहर के बाद साफ हो गए। 243 सीटों के रुझान में एनडीए क्लीन स्वीप करती दिख रही है। एनडीए 208 और महागठबंधन 28 सीटों पर जूझती नजर आई। एनडीए को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है। इस बार बिहार में दो चरण में 67.10 प्रतिशत वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10 प्रतिशत ज्यादा है।
तेज प्रताप यादव: महुआ- 26,041 वोटों से पीछे
तेजस्वी प्रसाद यादव: राघोपुर-3,230 वोटों से पीछे
सम्राट चौधरी: तारापुर- 21,146 वोटों से आगे
मैथिली ठाकुर: अलीनगर-9,450 वोटों से आगे
अनंत कुमार सिंह: मोकामा-22,988 वोटों से आगे
विजय कुमार सिन्हा: लखीसराय-13,350 वोटों से आगे
श्रेयसी सिंह: जमुई-31,236 वोटों से आगे
त्रिपुरारी तिवारी: चनपटिया- 23,107 वोटों से पीछे
मंगल पांडे: सीवान- 12,549 वोटों से आगे
रेणु देवी: बेतिया- 6,152 वोटों से आगे
ओसामा शहाब: रघुनाथपुर- 16,117 वोटों से आगे
विजय कुमार चौधरी: सरायरंजन-7,469 वोटों से आगे
रीतलाल राय: दानापुर- 14,713 वोटों से पीछे
खेसारीलाल यादव: छपरा-2,592 वोटों से पीछे
आनंद मिश्रा: बक्सर- 21,617 वोटों से आगे
राजेश कुमार: कुटुम्बा- 8,321 वोटों से पीछे
भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी जदयू इस बार 75+ पर आगे रही। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं। नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं 92 सीटों पर बढ़त के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। महागठबंधन में राजद 30 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता नहीं खुला।
तेजस्वी का नहीं दिखा तेज
बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव काफी पीछे रहे। 9वे राउंड में तेजस्वी तीन हजार वोटों से पीछे रहे। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रहे हैं। निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
जदयू प्रत्याशी शालिनी जीत
पूर्वी चंपारण के केसरिया से जदयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा जीतीं। बिहार में 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है। एनडीए में शामिल भाजपा 101, जदयू 101 चिराग पासवान की पार्टी एजेपी (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम 6 और जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं महागठबंधन में शामिल आरजेडी 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और वीआईपी 9 सीटों पर अधिकारिक तौर से मैदान में है।
जम्मू-कश्मीर: भाजपा की देवयानी राणा की जीत
इधर, जम्मू-कश्मीर के नगरोटा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में 75 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था। वहीं, 2024 के विधानसभा चुनावों में इस क्षेत्र में 77.66 प्रतिशत मतदान हुआ था। भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह राणा के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है। पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा की बेटी और भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने शानदार जीत हासिल किया है। देवयानी राणा 42350 वोट पाकर विजयी हुई हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार हर्ष देव सिंह को 24647 वोटों से हराया है।
सिमट गई जनसुराज
बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। प्रारंभिक रुझान में एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है। एनडीए 138 सीटों पर और महागठबंधन 68 सीटों पर आगे चल रही है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी रुझानों में 2 सीटों पर आगे दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
राघोपुर से तेजस्वी यादव एनडीए प्रत्याशी सतीश यादव से आगे चल रहे हैं। वहीं उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से आगे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी पिछड़ते दिख रहे हैं। मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन लगाई गई है। पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ाई गई है। सभी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पूर्णिया में मंत्री लेसी सिंह आगे
पूर्णिया की सीटों के शुरुआती रुझानों में धमदाहा विधानसभा से मंत्री लेसी सिंह आगे चल रही हैं। बायसी विधानसभा से राजद के अब्दुस हाजी सुभान, रुपौली से जदयू के कलाधर मंडल, पूर्णिया सदर विधानसभा से भाजपा के विजय खेमका आगे चल रहे हैं। बनमनखी विधानसभा से भाजपा के कृष्ण ऋषि लीड लिए हुए हैं।
उपचुनाव...सात राज्यों की 8 सीटों पर मतगणना
आज सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित हो रहे हैं। मतगणना शुरू हो चुकी है। इनमें जम्मू-कश्मीर की बडगाम और नगरोटा, राजस्थान की अंता, झारखंड की घाटशिला, तेलंगाना की जुबली हिल्स, पंजाब की तरनतारन, मिजोरम की डंपा और ओडिशा की नुआपाड़ा सीट शामिल है।
राजस्थान: कांग्रेस के प्रमोद जैन आगे
राजस्थान के अंता विधानसभा उपचुनाव के शुरूआती रुझानों के अनुसार, कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया 1/20 राउंड की मतगणना के बाद 246 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
जुबली हिल्स: कांग्रेस के नवीन आगे
जुबली हिल्स (तेलंगाना) विधानसभा उपचुनाव के शुरूआती रुझानों के अनुसार, कांग्रेस के नवीन यादव 1/10 राउंड की मतगणना के बाद बीआरएस के मगंती गोपीनाथ से 47 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
पंजाब: एसएडी उम्मीदवार आगे
पंजाब तरनतारन सीट उपचुनाव पर एसएडी उम्मीदवार सुखविंदर कौर आगे चल रहीं हैं।
चुनावी खबर पढ़ने के लिए बने रहिए.... अपडेट किया जा रहा है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राज्यसभा के दस सांसदों को एम्स, सिल्क बोर्ड, सरोगेसी बोर्ड और संसदीय समितियों में निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। जानिए किस सांसद को कौन सी बड़ी जिम्मेदारी मिली है।
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चल गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो एयरपोर्ट कर्मचारी घायल हो गए। आरोपी यात्री की पहचान शिवसेना नेता कमलेश राय के रूप में हुई है, जो मुंबई जा रहे थे।
दिल्ली स्थित अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर तीखा हमला बोला है।
उत्तर भारत में मानसून की भीषण बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन ने तबाही मचा रखी है। प्रयागराज में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट से लगातार पांच बार विधायक रहे और टीएमसी सरकार में पूर्व मंत्री व विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर 75 वर्षीय डॉ. आशीष बनर्जी का शव रविवार सुबह उनके आवास के पास स्थित पार्टी कार्यालय में फंदे से लटकता मिला।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और CAPF के जवानों के लिए 78 वीरता पुरस्कारों की घोषणा की है। यहाँ कीर्ति चक्र, शौर्य चक्र और सेना मेडल विजेताओं की पूरी सूची देखें।
80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन की विस्तृत जानकारी। विकसित भारत 2047, विदेश नीति, कल्याणकारी योजनाएं और भाषण की सात बड़ी बातें पढ़ें।
पूर्व विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पानी साथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान अपने आंतरिक संकटों के कारण बिखर रहा है।
भारत में 2026-27 की जनगणना के लिए केंद्र सरकार ने 40 सवालों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पहली बार जाति, कोविड-19 टीकाकरण का स्थान, बैंक खाता और डिजिटल साक्षरता जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल शामिल किए गए हैं।