एनटीए सरकार की लाख हिदायत के बाद भी एक के बाद एक गलतियां दोहरा रहा है। इससे देशभर में सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, पेपर लीक कांड के बाद नीट की दोबारा परीक्षा रविवार (21 जून) को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में देशभर के 22 लाख छात्र हिस्सा लेंगे।

एनटीए ने सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए
आज शाम तक परीक्षा केंद्र बदलने का दिया आश्वासन
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
एनटीए सरकार की लाख हिदायत के बाद भी एक के बाद एक गलतियां दोहरा रहा है। इससे देशभर में सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, पेपर लीक कांड के बाद नीट की दोबारा परीक्षा रविवार (21 जून) को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में देशभर के 22 लाख छात्र हिस्सा लेंगे। परीक्षा से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की बड़ी गलती सामने आई है। परीक्षा से पहले नए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इसमें नागपुर के एक छात्र को दुबई के अबूधाबी में परीक्षा सेंटर मिला है। जिसको लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्र अब्दुल्ला के पिता डॉ. मोहम्मद तालिब ने सवाल उठाया है कि जिस छात्र ने नीट-यूजी की 3 मई को हुई मूल परीक्षा नागपुर में दी थी, उसे रविवार को होने वाली पुनर्परीक्षा का केंद्र अबूधाबी कैसे दिया जा सकता है। पिता ने छात्र के साल बर्बाद होने का भी सवाल उठाया है।
केंद्र बदलने के लिए ई-मेल भी भेजा
नागपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. तालिब ने बताया कि 14 तारीख से लगातार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश के बावजूद वह डाउनलोड नहीं हो रहा था, शुक्रवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद जब उन्होंने परीक्षा केंद्र अबूधाबी देखा, तो तुरंत एनटीए की हेल्पलाइन पर संपर्क किया। एनटीए अधिकारियों के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्र बदलने के लिए ई-मेल भी भेजा गया।
साल बर्बाद होने का सता रहा डर
अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि शनिवार की शाम 4 बजे तक परीक्षा केंद्र बदलकर नागपुर कर दिया जाएगा। इसलिए डॉ. तालिब ने उम्मीद जताई है कि एनटीए अपने वादे को निभाएगा। चौंकाने वाली बात यह है कि अब्दुल्ला के पास पासपोर्ट भी नहीं है। ऐसे में यदि एनटीए ने उसका परीक्षा केंद्र नहीं बदला, तो वह परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएगा और उसका एक साल बर्बाद हो जाएगा।
वर्धा या भंडारा चुना था विकल्प
पेपर लीक के आरोपों के बाद मेडिकल पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट-यूी की पुनर्परीक्षा रविवार को आयोजित की जा रही है। इसके लिए एनटीए द्वारा सभी परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। नागपुर के छात्र अब्दुल्ला ने परीक्षा केंद्र के लिए नागपुर, वर्धा या भंडारा का विकल्प चुना था, लेकिन उसके एडमिट कार्ड में यूएई के अबूधाबी का परीक्षा केंद्र आवंटित कर दिया गया।
यह भी पढ़िए...

एनटीए सरकार की लाख हिदायत के बाद भी एक के बाद एक गलतियां दोहरा रहा है। इससे देशभर में सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल, पेपर लीक कांड के बाद नीट की दोबारा परीक्षा रविवार (21 जून) को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में देशभर के 22 लाख छात्र हिस्सा लेंगे।
नीट परीक्षा 2026 के लिए भोपाल में कड़ी सुरक्षा और परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था। केंद्र प्रभारियों को दिए गए विशेष निर्देश।
21 जून 2026 को होने वाली NEET परीक्षा के लिए भोपाल रेल मंडल की विशेष तैयारी। स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन, अतिरिक्त सुरक्षा और परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का विवरण यहाँ देखें।
जानें CBSE की नई तीन-भाषा नीति क्या है, कक्षा 9-10 पर इसका क्या असर होगा, और सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर क्या फैसला सुनाया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
भारत ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दुनियाभर के विवि को पछाड़ते हुए देश की 52 यूनिवर्सिटीज ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में जगह बनाई है। रैंकिंग गुरुवार को जारी की गई। इसके साथ ही भारत विश्व का पांचवा सबसे अधिक प्रतिनिधित्व वाला हायर एजुकेशन सिस्टम बन गया है।
नीट यूजी 2026 परीक्षा के बीच सरकार ने टेलीग्राम पर लगाया अस्थायी प्रतिबंध। जानें क्या है टेलीग्राम की वो तकनीकी कमजोरी जिसका इस्तेमाल पेपर लीक की अफवाहें फैलाने में किया जा रहा है।
बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत AI और STEM टैलेंट में दुनिया के टॉप-3 देशों में शामिल हो गया है। जानें भारत की इस ऐतिहासिक उपलब्धि और रिपोर्ट की प्रमुख बातें।
NEET पेपर लीक विवाद के बीच राहुल गांधी ने टेलीग्राम बैन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, सरकार माफिया को बचाने के बजाय छात्रों को परेशान कर रही है।
मध्यप्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती 2026 पुनः प्रारंभ। उप निरीक्षक के 10 और आरक्षक के 50 पदों के लिए नई गाइडलाइंस और पात्रता मानदंड की पूरी जानकारी यहाँ देखें।
ICAI CA फाइनल मई 2026 परीक्षा का रिजल्ट 18 जून को आएगा। आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर अपना परिणाम, पासिंग क्राइटेरिया और चेक करने की पूरी प्रक्रिया जानें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह