भारत पाकिस्तान को एक के बाद एक झटके लगातार दे रहा है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद रखने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पड़ोसी मुल्क के सैन्य या नागरिक विमान 24 अक्टूबर तक भारत के एयर स्पेस में एंट्री नहीं कर सकेंगे।

पाकिस्तानी विमानों के लिए बंद रहेगा एयर स्पेस।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारत पाकिस्तान को एक के बाद एक झटके लगातार दे रहा है। केंद्र सरकार ने एक बार फिर पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद रखने की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पड़ोसी मुल्क के सैन्य या नागरिक विमान 24 अक्टूबर तक भारत के एयर स्पेस में एंट्री नहीं कर सकेंगे। पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपना एयर स्पेस 24 अक्टूबर तक बंद रखने की घोषणा कर दी है। गौरलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद किया था, जिसके बाद में पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए एयर स्पेस बंद रखने का एलान कर दिया था। भारत और पाकिस्तान ने अलग-अलग नोटिस टू एयरमैन (नोटम) जारी किया है, जिसमें एयर स्पेस बंद रखने का आदेश दिया गया है।
भारत के द्वारा मंगलवार को जारी किए गए इस आदेश के अनुसार, सैन्य विमान समेत कोई भी पाकिस्तानी रजिस्टर एयरक्राफ्ट या पाकिस्तानी एयरलाइंस के द्वारा खरीदा और लीज पर लिए गए किसी भी एयरक्राफ्ट को भारतीय एयर स्पेस में एंट्री नहीं मिलेगी। आदेश के के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक पाकिस्तान के सभी विमानों के लिए भारतीय एयर स्पेस पूरी तरह से बंद रहेगा।
22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 नागरिकों की मौत हो गई थी। ऐसे में भारत ने पाक विमानों के लिए एयर स्पेस बंद करने की घोषणा कर दी थी। यह आदेश 30 अप्रैल से लागू हो गया था। इसके बाद से समयसीमा को कई बार बढ़ाया जा चुका है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने आज तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में केरलम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। वह राज्य की यूडीएफ सरकार की कमान संभालेंगे। उन्हें राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शपथ दिलाई। उनके साथ 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी शपथ ली है।
बिहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के सासाराम रेलवे स्टेशन पर आज को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सवारी गाड़ी अचानक धधक उठी। सासाराम से आरा होकर पटना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म और ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।
उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खरी के पीलीभीत-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर आज सुबह सिसैया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सवारियों से भरी टाटा मैजिक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मैजिक के परखच्चे उड़ गए।
केरल में 10 साल बाद कांग्रेस-UDF की वापसी। वीडी सतीशन सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रमेश चेन्निथला, के मुरलीधरन समेत 11 विधायक बनेंगे मंत्री। जानें पूरा समीकरण
UIDAI जल्द ही बंद करने जा रहा है mAadhaar ऐप। करोड़ों आधार यूजर्स के लिए जारी हुआ नया सिक्योर ऐप। जानिए नए ऐप के खास प्राइवेसी फीचर्स, QR बेस्ड शेयरिंग और डाउनलोड करने का तरीका।
भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन (CoA) के 15 मई 2026 के फैसले को पूरी तरह खारिज किया। विदेश मंत्रालय ने कहा- अवैध अदालत का फैसला शून्य और अमान्य।
कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के बीच त्रिवेंद्रम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में लगी भीषण आग। 68 यात्री सुरक्षित, दिल्ली-मुंबई ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित। जानिए पूरी डिटेल।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने के यूनियन कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कानून मंत्री ने आज ने एक्स पर यह जानकारी दी। दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अध्यादेश जारी कर सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या को 33 से बढ़ाकर 37 कर दिया है।
नीट यूजी 2026 पेपर लीक केस में सीबीआई का बड़ा एक्शन। NTA पेपर-सेटिंग कमेटी की सदस्य मनीषा मंधारे दिल्ली से गिरफ्तार। लाखों रुपये लेकर घर पर रटवाए थे असली प्रश्न-उत्तर।
चार यूरोपीय देशों के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के पहले चरण में देर रात नीदरलैंड पहुंचे। नीदरलैंड के एम्सटर्डम में गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया गया। उन्होंने भारतीय प्रवासियों से भी संक्षिप्त मुलाकात की।