यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं।

महोबा जा रही स्लीपर बस में लगी आग, खिड़कियां तोड़कर कूदे लोग

नोएडा। स्टार समाचार वेब
उत्तरप्रदेश के नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात एक बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। दिल्ली के कश्मीरी गेट से 35 यात्रियों को लेकर महोबा जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (राज कल्पना ट्रैवल्स) में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 पुरुषों और एक महिला समेत नौ यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। कई यात्रियों ने खिड़कियों के शीशे तोड़कर कूदकर अपनी जान बचाई, जबकि मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने 20 यात्रियों को सुरक्षित निकाला।

जेवर एयरपोर्ट के पास देर रात हुआ हादसा
यह दर्दनाक हादसा जेवर एयरपोर्ट से महज 500 मीटर दूर रात 11:30 बजे हुआ। कश्मीरी गेट से रात 9:30 बजे रवाना हुई बस में शुरुआत में स्पार्क या किसी ब्लास्ट के बाद इंजन से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। एडीएम अजीत कुमार सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आग के दौरान बस में पटाखे जैसे फटने की आवाजें भी सुनी थीं।
आग लगने के बाद भी ड्राइवर ने नहीं रोकी बस
हमीरपुर के एक जीवित बचे यात्री ने बताया कि आग की लपटें उठने के बाद भी ड्राइवर ने बस तुरंत नहीं रोकी। जब यात्रियों ने डर के मारे खिड़कियों के शीशे तोड़ने शुरू किए, तब जाकर चालक ने गाड़ी को किनारे लगाया। पुलिस ने ड्राइवर पवन और कंडक्टर योगेश को हिरासत में ले लिया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।
पांच घंटे रेस्क्यू, बस काटकर निकाले शव
हादसे से 300 मीटर दूर खड़ी पुलिस गश्त गाड़ी 10 मिनट के भीतर पहुंची। इसके बाद दमकल की 5 गाड़ियां और करीब 20 एंबुलेंस मौके पर तैनात की गईं। लगभग 45 मिनट की मशक्कत के बाद रात 1:15 बजे आग पर काबू पाया गया। शव पूरी तरह जल चुके थे और अंदर धुआं भरा था। जवानों ने बस के पिछले हिस्से और बॉडी को कटर से काटकर एक-एक कर शवों को बाहर निकाला। पूरा रेस्क्यू अभियान सुबह तड़के तक लगभग 5 घंटे चला।
पहचान के लिए होगा डीएनए परीक्षण
हादसे में शव इस कदर झुलस चुके हैं कि मौके पर शिनाख्त संभव नहीं हो पाई है। पुलिस अब बस की आॅनलाइन टिकट बुकिंग डिटेल के आधार पर यात्रियों के परिजनों से संपर्क स्थापित कर रही है। परिजनों के आने पर उनके डीएनए सैंपल लिए जाएंगे और शवों से मिलान कराने के बाद ही पहचान की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
एक्सप्रेस-वे पर प्रभावित रहा यातायात
हादसे में घायल हुए लगभग 15 यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद महोबा भेजने की व्यवस्था की गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। सुरक्षा कारणों से जेवर टोल और एयरपोर्ट इंटरचेंज पर करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक रोका गया, जिसके चलते नोएडा से आगरा जाने वाली लेन लगभग 2 घंटे बाधित रही। रात 2:30 बजे के आसपास सिंगल लेन खोलकर यातायात बहाल कराया गया।
योगी ने व्यक्त किया शोक, 2-2 लाख मुआवजे का ऐलान
इधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर दुख व्यक्त किया है। एक्सपर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने लिखा-बस में हुई दुर्भाग्यपूर्ण अग्नि दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। राज्य सरकार ने हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता (मुआवजा) देने की घोषणा की है।
पिछले साल देश में हुईं बस में आग की घटनाएं
16 दिसंबर : मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे के चलते 8 बसें और 3 कारें आपस में टकरा गई थीं। हादसे में 19 यात्रियों की मौत हुई थी।
26 अक्टूबर: यूपी के लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती अउ बस का टायर फट गया। इसके बाद बस में आग लग गई। बय में 70 यात्री सवार थे, सभी बाल-बाल बचे।
24 अक्टूबर: आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एसी बस से बाइक टकराने के बाद आग लग गई थी। हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। 19 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।
14 अक्टूबर: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 28 यात्रियों की मौत हो गई थी।
यह भी पढ़िए...
मध्यप्रदेश: हाइवे पर ट्रक से टकराई कार... पांच लोगों की मौत... हादसे के बाद मौके से चालक फरार
गुजरात: मोरबी में डंपर ने मारी टक्कर, कार के हो गए टुकड़े-टुकड़े... इस हादसे में पांच लोंगों की मौत
कर्नाटक: कार और लॉरी की टक्कर... हादसे में पांच लोगों की मौत... वाहन के उड़ गए परखच्चे


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।
इंडियन कोस्ट गार्ड ने नशीले पदार्थों की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। इस आपरेशन में इंडियन कोस्ट गार्ड को गुजरात के एंटी-टेररिज्म स्क्वाड का भी साथ मिला। ये कार्रवाई लक्षद्वीप के पश्चिम में अरब सागर में समुद्री रास्ते पर की गई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रवर्तन निदेशालय ने राज्य के पूर्व पर्यटन मंत्री और प्रसिद्ध गायक-नेता इंद्रनील सेन से जुड़े परिसरों पर छापामार कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करते हुए कुल 15 परिसरों और 10 प्रमुख ठिकानों की गहन तलाशी ली।