राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग के गंभीर आरोपों और खुली बहस की चुनौती से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें। जानिए राहुल के दावों और बीजेपी की प्रतिक्रिया के बारे में।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उनके फोन की टैपिंग कराई जा रही है। व्हाट्सऐप चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो संदेश में राहुल ने कहा कि उनके पास अपने सभी आरोपों को साबित करने के पुख्ता सबूत मौजूद हैं और ये अहम जानकारियां उनके फोन में ही सुरक्षित हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आमने-सामने की स्पष्ट बहस से यह भी दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा कि असल में कौन विदेशी ताकतों के नियंत्रण में है और कौन देशविरोधी गतिविधियों में शामिल है।
इंस्टाग्राम पर एक ‘आस्क मी’ सेशन के दौरान जब एक यूजर ने पूछा कि वह सार्वजनिक मंच पर बहस की जिद क्यों कर रहे हैं जबकि बीजेपी संसद में बहस के लिए तैयार है, तो राहुल ने जवाब दिया कि उन्हें संसद में अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया जाता और कई बार उनका माइक तक बंद कर दिया जाता है। उन्होंने कृषि कानूनों, वोट चोरी, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), चीन, जनरल एमएम नरवणे की किताब और एपस्टीन जैसे मुद्दों पर संसद में बोलने न दिए जाने का दावा किया। राहुल ने लंबी भाषणबाजी के बजाय एक ऐसी सीधी और दो-ूक बातचीत का प्रस्ताव रखा जिसमें दोनों पक्ष सीधे सवाल पूछ सकें। उन्होंने यहां तक कहा कि इस बहस में उद्योगपति गौतम अडानी या आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को निर्णायक बनाया जाए, तब भी उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी।
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती देते हुए कहा, "मैं गारंटी देता हूं कि मेरे साथ आमने-सामने की बहस के बाद प्रधानमंत्री पद पर नहीं रहेंगे।" इससे पहले भी वह पीएम मोदी को कई बार बहस की चुनौती दे चुके हैं। दूसरी ओर, राहुल के इन बयानों और चुनौतियों पर बीजेपी ने कड़ा पलटवार किया है। बीजेपी नेताओं ने उनकी इस मांग को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह संसद जैसे संवैधानिक मंच का सामना करने से बच रहे हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि संसद बहस के लिए पहले से ही सबसे उपयुक्त मंच है और राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में अधिक गंभीरता व जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए।
वहीं, भाजपा ने राहुल गांधी के इन दावों को सिरे से खारिज करते हुए उन पर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी अपने दिमाग की जांच कराएं।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF चौकी पर हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान तीसरे दिन भी जारी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और श्रीनगर समेत पूरी घाटी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
राहुल गांधी द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग के गंभीर आरोपों और खुली बहस की चुनौती से जुड़ी पूरी खबर पढ़ें। जानिए राहुल के दावों और बीजेपी की प्रतिक्रिया के बारे में।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना में हुए बदलावों की वजह बताई है। जानिए अग्निवीरों के सेवा विस्तार, राष्ट्रीय राइफल्स में तैनाती और नागरिक नौकरी कोटे से जुड़े सभी नए नियमों की पूरी जानकारी।
भारतीय रेलवे अपने लाखों यात्रियों को एक बड़ी राहत देने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रेलवे ट्रेन यात्रा के दौरान मिलने वाली आरएसी की सुविधा को खत्म करने पर विचार कर रहा है। रेलवे का मुख्य उद्देश्य यात्रियों के यात्रा अनुभव को अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाना है।
तेलंगाना में एंटी-करप्शन ब्यूरो ने सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर पर सख्त कार्रवाई की है। एसीबी ने छापामारी के बाद उस सिंचाई विभाग के इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया है। इस इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है। छापेमारी के दौरान 25 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है।
प्रवर्तन निदेशालय ने जमीन कब्जाने और भ्रष्टाचार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कोलकाता पुलिस के पूर्व डिप्टी कमिश्नर शांतनु सिन्हा बिस्वास की 2.78 करोड़ की अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से कुर्क कर ली हैं। ईडी इस मामले की जांच कथित बाहुबली सोना पप्पू उर्फ बिजित पोद्दार, कारोबारी जय एस. कामदार और उनके सहयोगियों से जुड़े जमीन कब्जाने के नेटवर्क के संबंध में कर रही है।
इसरो ने पीएसएलवी रॉकेट के तीसरे चरण का जमीनी टेस्ट सफल कर लिया। ये वही स्टेज है, जिसमें पिछले 2 मिशन के दौरान गड़बड़ी आई थी। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसरो ने उसे पूरी तरह नया करके, मजबूत करके टेस्ट किया, जिसमें वह सफल रहा। यह परीक्षण आंध्र प्रदेश स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर की स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी में हुआ।
सुप्रीम कोर्ट ने वैवाहिक विवादों पर बड़ा फैसला सुनाया है। यदि शादी भारत में हुई है, तो विदेशी अदालतों के जरिए लिया गया तलाक भारतीय कानूनों के तहत तब तक मान्य नहीं है जब तक वह यहाँ के नियमों पर खरा न उतरे। इसके आधार पर दूसरी शादी करने पर बिगैमी का आपराधिक मामला दर्ज हो सकता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को आयोजित दिवाली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने देश में पिछले 25 वर्षों में आए बड़े बदलावों, राजनीति की बदलती नब्ज और तकनीक की बढ़ती भूमिका का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन ढाई दशकों में देश और दुनिया तेजी से बदले हैं, जिससे कई नई चुनौतियां भी सामने आई हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह