श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज 2026 का पहला मुकाबला आज यानी मंगलवा को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां भारत ए ने पहले खेलते हुए 277/6 रन बनाए।

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
आज इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच हो रहा मुकाबला
दांबुला। स्टार समाचार वेब
श्रीलंका ए और इंडिया ए के बीच त्रिकोणीय वनडे सीरीज 2026 का पहला मुकाबला आज यानी मंगलवा को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां भारत ए ने पहले खेलते हुए 277/6 रन बनाए। अब श्रीलंका ए की टीम रनचेज कर रही है। ऋतुराज ने मैच में शतक जड़ा, वहीं तिलक वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली। मुकाबले में भारत ए की शुरुआत खराब रही। आईपीएल में अपने बल्ले से गदर काटने वाले वैभव सूर्यवंशी सबसे पहले आउट हुए। उन्होंने 12 गेंदों पर 14 रन बनाए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह (2) पर आउट हुए। इस तरह टीम का स्कोर 16/2 हो गया। इसके बाद प्रियांश आर्य (32) और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 53 रनों की पार्टनरशिप हुई, लेकिन आर्य रन आउट हो गए।
ऋतुराज का 112 गेंदों पर शतक
इसी बीच ऋतुराज गायकवाड़ ने 112 गेंदों पर शतक जड़ा, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। हालांकि शतक जड़ने के तुरंत बाद ही गायकवाड़ आउट हो गए। उनकी पारी का खात्मा वानुजा सहान ने 101 (114) रनों पर किया, वो अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच आउट हो गए।
150 रनों की पार्टनरशिप
गायकवाड़ का तिलक ने बखूबी साथ दिया। तिलक ने स्लो अर्धशतक जड़ा। उनका अर्धशतक 85 गेंदों पर लगा। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 150 रनों की पार्टनरशिप हुई। गायकवाड़ के आउट होते ही तिलक वर्मा 60 (97) मोहम्मद शिराज की गेंद पर बोल्ड हो गए। तिलक के आउट होते टीम इंडिया का स्कोर 225/5 हो गया।
सूर्यांश शेडगे 26 रन नाबाद रहे
अंत में आकर सूर्यांश शेडगे (14 गेंदों पर 26 रन नाबाद), आयुष बदोनी (18 गेंदों पर 24 रन) ने हाथ खोले और तेजी से रन बनाए। आयुष आखिरी ओवर में आउट हुए। वहीं अनुकूल रॉय (1) नॉट आउट रहे। श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद शिराज सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट झटके।
कहां हो रहा लाइव प्रसारण
श्रीलंका में 9 से 21 जून तक होने वाली भारत A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की त्रिकोणीय सीरीज का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स और सोनी लिव पर होगा।
इंडिया A स्कॉड: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, अंशुल कंबोज, अरशद खान, विप्रज निगम।
श्रीलंका A स्कॉड: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, साहन अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, रविंदु फर्नांडो, वनुजा साहन, विजयकांत व्यासकांत, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेथ।
ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल
9 जून 2026- इंडिया A vs श्रीलंका A
11 जून 2026- इंडिया A vs अफगानिस्तान A
13 जून 2026- अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
15 जून 2026- इंडिया A vs श्रीलंका A
17 जून 2026- इंडिया A vs अफगानिस्तान A
19 जून 2026- अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A
21 जून 2026- फाइनल मुकाबला


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर रिकॉर्ड 8वीं बार खिताब जीता। कप्तान हरमनप्रीत कौर बनीं सबसे सफल कप्तान, जानिए मैच और प्राइज मनी की पूरी डिटेल।
भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया। अभिषेक शर्मा ने 82 रनों की आक्रामक पारी खेलकर तोड़े 3 बड़े रिकॉर्ड। जानिए मैच की पूरी हाइलाइट्स।
एएचएफ जूनियर महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। ड्रैग फ्लिकर सुप्रिया ने शानदार हैट्रिक लगाई।
महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। सर्वाधिक छक्कों और रनों के मामले में शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना शीर्ष पर हैं।
चीन में आयोजित जूनियर हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी है। इस शानदार जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ आगामी चार दिवसीय और वनडे सीरीज के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा कर दी है। देवदत्त पडिक्कल मल्टी-डे और ऋतुराज गायकवाड़ वनडे टीम की कप्तानी संभालेंगे।
विमेंस एशिया कप में पाकिस्तान की नशरा संधू ने हांगकांग के खिलाफ 7 रन देकर 6 विकेट चटकाए। पाकिस्तान ने मैच जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह।
ईशान किशन ने 2026 दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए 270 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली। उन्होंने यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए टूर्नामेंट के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल किया। जानें पूरी खबर और स्कोरकार्ड।
एएचएफ जूनियर एशिया कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 14-0 से करारी शिकस्त दी। प्रभदीप सिंह ने 5 और कप्तान अनमोल एक्का ने 4 गोल दागे।
भारत ने महिला एशिया कप में हॉन्गकॉन्ग को 137 रन से करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय ओपनर स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर गरजा।