हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर अनर्गल, विवादित और देश विरोधी पोस्ट करने की आरोपी भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।
लखनऊ। स्टार समाचार वेब
हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर अनर्गल, विवादित और देश विरोधी पोस्ट करने की आरोपी भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने माना है कि विवेचना अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने के दो सदस्यीय खंडपीठ के आदेश के बावजूद अभियुक्त विवेचना में सहयोग नहीं कर रही है, जबकि दो सदस्यीय खंडपीठ के इस आदेश के विरुद्ध उसकी विशेष अनुमति याचिका भी सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी है। यह आदेश न्यायमूर्ति बृजराज सिंह की एकल पीठ ने पारित किया है।
दलील...अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
अभियुक्त की ओर से दलील दी कि सोशल मीडिया पर की गईं टिप्पणियां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का विषय है। यह भी कहा गया कि अभियोजन के पूरे कथानक से मामले में देश के एकता को खतरे में डालने और देश के विरुद्ध विद्रोह की धाराएं नहीं लगाई जा सकतीं।
सरकारी वकील ने दिया तर्क
वहीं जमानत का सरकारी वकील डॉ. वीके सिंह ने विरोध करते हुए कहा-जब देश एक संवेदनशील स्थिति से गुजर रहा था तब अभियुक्त ने भाजपा देश को युद्ध में झोंकना और हजारों सैनिकों की जान जोखिम में डालना चाहती है। जैसी टिप्पणियां की, जिनमें पाकिस्तान से ध्यान हटाकर प्रधानमंत्री को दोषी सिद्ध करने के दुष्प्रचार शामिल थे। इसी वजह से पाक ने अभियुक्त के सोशल मीडिया पोस्टों को भारत के खिलाफ दुष्प्रचार का हथियार बनाया।
लोक गायिका ने नहीं किया सहयोग
अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पारित अपने आदेश में कहा-एफआइआर को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज करते हुए दो सदस्यीय खंडपीठ ने अभियुक्त को 26 सितंबर की तिथि नियत कर विवेचना अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने का आदेश दिया था। इस आदेश के विरुद्ध अभियुक्त की विशेष अनुमति याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी थी, बावजूद इसके अभियुक्त ने विवेचना में सहयोग नहीं किया, ऐसे में उसे अग्रिम जमानत का लाभ नहीं दिया जा सकता।
अप्रैल में दर्ज कराई थी एफआईआर
गौरतलब है कि भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के विरुद्ध यह प्राथमिकी 27 अप्रैल 2025 को लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में अभय प्रताप सिंह उर्फ निर्भीक ने राष्ट्रीय एकता भंग करने, सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने और देश की संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने के तहत दर्ज कराई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बिग बॉस 20 के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को जमकर फटकार लगाई। सलमान ने कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वेट गेन का मजाक उड़ाने वालों को आड़े हाथों लिया और पैपराजी पर भी भड़के।
टीवी के लोकप्रिय रियलिटी शो 'पति-पत्नी और पंगा 2' में मनोज तिवारी-सुरभि तिवारी और दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया जैसी मशहूर जोड़ियां नजर आएंगी। जानिए इस शो की पूरी डिटेल।
99वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 के लिए मराठी फिल्म 'गोंधल' को भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। फिल्म निर्देशक संतोष डावखर की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा है।
निर्देशक अपूर्व लखिया संग अभिनेता सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म मातृभूमि का नाम बीते दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। तय रिलीज डेट होने के बावजूद इस फिल्म को आगे बढ़ाया गया है और अभी तक इसकी थिएटर्स रिलीज की तारीख तय नहीं हो पाई है।
गणेश चतुर्थी के मौके पर सैफ अली खान ने खुद मिट्टी से इको-फ्रेंडली बप्पा तैयार किए। करीना कपूर ने सैफ और छोटे बेटे जेह की मिट्टी की मूर्ति बनाते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।
बिग बॉस 20 के नए प्रोमो में कंटेस्टेंट काजी तौकीर ने अपने 'I am a Rockstar, Baby!' अंदाज से सलमान खान को भी अपना फैन बना लिया है। जानिए शो के लेटेस्ट अपडेट और वायरल मीम्स के बारे में।
हनुमान अंश बॉक्स आफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म भारत में 150 करोड़ रुपए के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है। इसी बीच फिल्म को रिलीज हुए 33 दिन पूरे हो गए हैं और इसकी टीम ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बिग बॉस 20 के घर में शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा। माही विज के खुलासे, अरिश्फा-काजी की तीखी झड़प और कंटेस्टेंट्स के बीच की तकरार की पूरी विस्तृत खबर पढ़ें।
जानिए ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के संघर्ष की कहानी। कैसे उन्होंने ट्रक ड्राइवर बनने का सपना देखा, आधे घंटे में पहली नौकरी छोड़ी और शेफ से सोशल मीडिया क्रिएटर बने।
शांत शुरुआत और बिना किसी बड़े पीआर के 7 अगस्त को सिनेमाघरों में उतरी फिल्म हनुमान अंश ने बॉक्स आफिस पर इतिहास रच दिया है। शुरुआत में दर्शकों के लिए तरस रही इस छोटी फिल्म ने अपनी मजबूत कहानी और पॉजिटिव वर्ड आफ माउथ के दम पर वो कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।