शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां सिद्धिदात्री की आराधना करते हुए देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी स्तुति से जुड़ा एक भजन भी साझा किया।

देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां सिद्धिदात्री की आराधना करते हुए देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी स्तुति से जुड़ा एक भजन भी साझा किया। पीएम भक्तों के लिए यश, कीर्ति और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा-त्याग और तप की देवी मां महागौरी के आशीष से सबका भविष्य उज्ज्वल हो। हर किसी को जीवन में यश और कीर्ति की प्राप्ति हो, यही कामना है। उन्होंने वीरेंद्रकृष्ण भद्र द्वारा गाए गए भजन नारायणी नमस्तुते का यूट्यूब लिंक भी शेयर किया, जिसमें मां दुर्गा की महिमा का बखान किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री ने श्रीदेवीकवचम् का आठवां श्लोक भी साझा किया था....।

यैस्तु भक्त्या स्मृता नूनं तेषां वृद्धि: प्रजायते।
ये त्वां स्मरन्ति देवेशि रक्षसे तान्न संशय:।
अर्थ- जो भक्त भक्तिपूर्वक देवी का स्मरण करते हैं, उनकी उन्नति निश्चित होती है और देवी उनकी संकटों से रक्षा करती हैं।
मां सिद्धिदात्री का दिव्य स्वरूप
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है। सिद्धि का अर्थ पूर्णता और दात्री का अर्थ देने वाली है। यह स्वरूप भक्तों को अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशत्व और वशित्व जैसी आठ सिद्धियां प्रदान करती हैं। मां का वाहन सिंह है। उनकी चार भुजाओं में गदा, चक्र, कमल और शंख सुशोभित हैं। यह स्वरूप शक्ति, सिद्धि और दिव्य ज्ञान का प्रतीक माना जाता है।
पौराणिक मान्यता
भगवान शिव ने मां सिद्धिदात्री की कृपा से अनेक सिद्धियां प्राप्त की थीं। देवी की अनुकंपा से ही शिव अर्धनारीश्वर स्वरूप में अभिव्यक्त हुए, जो शिव-शक्ति की एकता और स्त्री-पुरुष ऊर्जा के संतुलन का प्रतीक है। प्रधानमंत्री मोदी के इन संदेशों ने नवरात्र के पावन अवसर पर भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है।

शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां सिद्धिदात्री की आराधना करते हुए देशवासियों के लिए सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस अवसर पर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी स्तुति से जुड़ा एक भजन भी साझा किया।
प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन करने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुगम दर्शन पास व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं।
नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा कैसे करें? जानें पंडित आनंद भारद्वाज से मां का प्रिय भोग, अर्धनारीश्वर स्वरूप, आठ सिद्धियों की कथा और अचूक मंत्र.
अंक ज्योतिष के अनुसार 19 अक्टूबर 2026 का दिन मूलांक 1 से 9 तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा? जानिए करियर, धन, स्वास्थ्य और परिवार से जुड़ा विस्तृत राशिफल।
19 अक्टूबर 2026 दैनिक राशिफल: मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? जानें अपना करियर, व्यापार, सेहत और प्रेम जीवन का हाल।
19 अक्टूबर 2026 के पंचांग के माध्यम से जानें आज की तिथि (शुक्ल अष्टमी/नवमी), नक्षत्र, योग, राहुकाल और अन्य सभी शुभ-अशुभ मुहूर्तों की पूरी जानकारी।
विजयादशमी 2026 कब है? जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त, शस्त्र पूजन का समय, पूजा विधि और दशहरा पर्व का धार्मिक महत्व
18 अक्टूबर 2026 का मूलांक फल (1 से 9 तक)। जानिए अंक ज्योतिष के अनुसार आज आपका करियर, वित्त, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन कैसा रहेगा।
18 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर मां महागौरी की पूजा होगी। जानें महाअष्टमी का महत्व, पूजन विधि, मंत्र और कन्या पूजन के नियम।
18 अक्टूबर 2026 का राशिफल। जानिए मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। पढ़ें संपूर्ण ज्योतिषीय भविष्यफल

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह