पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों की पनाहगाह बना देश अब भारत के चर्चित अभिनेता पर अपनी खीझ निकाल रहा है। दरअसल, अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में सऊदी अरब में एक शो के दौरान बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया था, जिसको लेकर पड़ोसी देश तिलमिलाया हुआ है।

पाकिस्तान के गृह विभाग ने सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल में डाल दिया है ।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। आतंकियों की पनाहगाह बना देश अब भारत के चर्चित अभिनेता पर अपनी खीझ निकाल रहा है। दरअसल, अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में सऊदी अरब में एक शो के दौरान बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया था, जिसको लेकर पड़ोसी देश तिलमिलाया हुआ है। शहबाज सरकार ने सलमान खान को आतंकवादी घोषित कर दिया है। इसको लेकर पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। पाकिस्तान के गृह विभाग ने सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल में डाल दिया है यानी उन्हें आतंकी घोषित कर दिया गया है। यह लिस्ट एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आती है। इसमें शामिल व्यक्ति पर पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस संबंध में अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। हालांकि, सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से इस मामले पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 में बोलते हुए अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है। इस वीडियो में उन्होंने कहा, ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है। इस बयान में उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया।
सलमान के उक्त बयान के बाद पाकिस्तान में नाराजगी फैल गई है, जबकि बलूचिस्तान के अलगाववादी नेता इससे खुश हैं और सलमान का धन्यवाद कर रहे हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि सलमान ने बलूचिस्तान का नाम जानबूझकर पाकिस्तान से अलग लिया या अनजाने में ऐसा कहा।
बलूचिस्तान को स्वतंत्र देश बनाने की मांग करने वाले नेता मीर यार बलूच ने कहा, सऊदी अरब में भारतीय फिल्म जगत के दिग्गज सलमान खान का बलूचिस्तान का उल्लेख छह करोड़ बलूच नागरिकों के लिए खुशी लेकर आया है। उन्होंने कहा, सलमान ने ऐसा किया, जिसमें कई बड़े देश भी हिचकते हैं। सांस्कृतिक मान्यता के ये संकेत सौम्य कूटनीति का शक्तिशाली माध्यम हैं, जो लोगों के दिल जोड़ते हैं और दुनिया को बलूचिस्तान को अलग राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के लिए प्रेरित करते हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।