आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई गोलीबारी में अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हमले में 42 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला यहूदी पर्व हनुक्का के आयोजन के दौरान किया गया। इस अटैक को बाप और बेटे ने मिलकर अंजाम दिया। हमलावरों की पहचान साजिद अकरम और नवीद अकरम के रूप में हुई है।

इस अटैक को बाप और बेटे ने मिलकर अंजाम दिया।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
आस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई गोलीबारी में अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। हमले में 42 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला यहूदी पर्व हनुक्का के आयोजन के दौरान किया गया। इस अटैक को बाप और बेटे ने मिलकर अंजाम दिया। हमलावरों की पहचान साजिद अकरम और नवीद अकरम के रूप में हुई है। दरअसल, आस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर अंधाधुंध फायरिंग कर 16 लोगों की हत्या करने वाले आतंकियों की पहचान हो गई है। ये दोनों ही बाप बेटे हैं। सिडनी के बॉन्डी बीच यहूदी धर्म के लोगों का त्योहार हनुक्का सेलिबरेशन के दौरान 50 साल के साजिद अकरम और 24 साल के उसके बेटे नवीद अकरम ने वहशियों की तरह समुद्री तट पर फेस्टिवल मना रहे लोगों पर गोलियों की बौछार कर दी। दवा किया जा रहा है कि नवीद अकरम पाकिस्तानी नागरिक है।
आतंकी को पुलिस ने किया ढेर
न्यू साउथ वेल्स पुलिस कमिश्नर मैल लैन्योन ने बताया कि 50 साल के आतंकी को पुलिस ने गोली मार दी और उसकी मौत हो गई, और 24 साल का आतंकी नवीद अस्पताल में भर्ती है। ये दोनों ही रिश्ते में बाप बेटे लगते हैं। आतंकी नवीद अकरम के पास आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स से ड्राइविंग लाइसेंस भी है। इस हमले में अबतक 16 लोगों की मौत हो गई है और 40 जख्मी हैं।
वीकेंड पर मछली मारने जा रहा हूं
आतंकी हमले में शामिल आंतकी साजिद अकरम और नवीद अकरम ने अपने घर में कहा था कि वे दक्षिणी समुद्री तट पर मछली मारने के लिए जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। आतंकी नवीद के बैकग्राउंड का पता चलते ही पुलिस ने सिडनी के पश्चिम में बोनीरिग में पुलिस ने उसके घर को घेर लिया, इस दौरान मीडिया से बात करते हुए नवीद की मां वेरेना ने बताया कि उसका बेटा, जो एक बेरोजगार राजमिस्त्री था, उसने रविवार सुबह परिवार से आखिरी बार बात की थी। उसने बताया कि वह वीकेंड पर अपने पिता के साथ जर्विस बे गया था।
साजिद के पास मिले छह हथियार
कमिश्नर ने बताया कि जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से संदिग्ध के छह लाइसेंसी हथियार बरामद किए हैं। उन्होंने आगे कहा कि साजिद के पास करीब दस साल से बंदूक का लाइसेंस था। पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में से एक की गाड़ी में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस और आईएसआईएस का झंडा भी मिला है। पुलिस का कहना है कि पिछले रात बॉन्डी बीच पर हुए जानलेवा हमले के बाद पुलिस द्वारा मारे गए 50 वर्षीय शूटर के पास मनोरंजन के लिए शिकार करने का गन लाइसेंस था।
अकरम एक गन क्लब का सदस्य था
पुलिस कमिश्नर लैन्योन ने कहा-साजिद अकरम एक गन क्लब का सदस्य था, और राज्य के कानून के तहत उसे फायर आर्म्स लाइसेंस रखने का अधिकार था। हम इस हमले के पीछे के मकसद की जांच करेंगे और मुझे लगता है कि यह जांच का एक अहम हिस्सा है। पीएम एंथनी अल्बनीज ने कहा कि बंदूकधारी हनुक्का के पहले दिन जानबूझकर यहूदी समुदाय को निशाना बना रहे थे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।