पाकिस्तान अपनी नापाक करतूतों से कहीं भी बाज नहीं आ रहा है। हालांकि उसे दुनिया भर में किरकिरी के अलावा कुछ हाथ नहीं लग रहा है। दरअसल, भारत-पाकिस्तान में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बार की वजह ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनियन की डिबेट का कैंसिल होना है।

अंतिम समय में पाकिस्तानी ने यू-टर्न ले लिया और शामिल नहीं हुआ।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
पाकिस्तान अपनी नापाक करतूतों से कहीं भी बाज नहीं आ रहा है। हालांकि उसे दुनिया भर में किरकिरी के अलावा कुछ हाथ नहीं लग रहा है। दरअसल, भारत-पाकिस्तान में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस बार की वजह ब्रिटेन में ऑक्सफोर्ड यूनियन की डिबेट का कैंसिल होना है। डिबेट में भारत-पाक नीति पर बहस होना था। इसके लिए पाकिस्तान और भारत के वक्ताओं को हिस्सा लेना था, लेकिन अंतिम समय में पाकिस्तानी ने यू-टर्न ले लिया और शामिल नहीं हुआ। पाकिस्तान ने डिबेट से दूरी बनाकर उसे कैंसिल तो करा दिया, लेकिन इसका इल्जाम भारत के सिर मढ़ दिया। पाकिस्तान उच्चायोग ने अफवाह फैलाया कि भारतीय वक्ता विश्वास की कमी से पीछे हटे। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के वक्ता साई दीपक ने सामने आकर सच्चाई बताई और ईमेल-कॉल लॉग साझा कर पाकिस्तान की बेशर्मी उजागर किया।
भारत के दीपक ने उजागर किया सच
डिबेट में शामिल होने भारत से वकील जे साई दीपक लंदन पहुंचे। उनके साथ यूके में रहने वाले एक्टिविस्ट मनु खजूरिया और पंडित सतीश के शर्मा रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल हुए। दीपक ने बताया कि 27 नवंबर की दोपहर हम तीनों डिबेट में जाने के लिए तैयार थे। लेकिन इसी दौरान पता चला कि पाकिस्तानी टीम बहस में नहीं उतर रही है। पाकिस्तान उच्चायोग के पोस्ट की आलोचना करते हुए दीपक ने लिखा- विश्वास कीजिए कि पाकिस्तानियों ने ऑक्सफोर्ड यूनियन को भी सूअरों का बाड़ा बना दिया है। पाकिस्तानी हमेशा की तरह, आनुवंशिक रूप से सच बोलने में असमर्थ हैं।
डिनर से पहले आया फोन
दीपक ने बताया कि डिनर से ठीक तीन घंटे पहले फोन आया कि डिबेट को कैंसिल कर दिया गया है। क्योंकि पाकिस्तानी पक्ष ब्रिटेन नहीं पहुंचा है। दीपक ने अपने एक्स थ्रेड पर अपना कॉल लॉग भी शेयर किया, जिससे पता चला कि उन्हें आयोजक मूसा हरराज का फोन आया था, जो अंतिम समय में डिबेट रद्द करने के लिए माफी मांग रहे थे। दीपक ने लिखा- इस डिबेट के लिए जो समय और मेहनत लगी थी, उसे देखते हुए मैं नाखुश था। मैंने कार्यक्रम के बेहद खराब संचालन पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। पूरे इवेंट में बहुत खराब मैनेजमेंट था।
पाक की हिना रब्बानी को होना था शामिल
दरअसल, इस डिबेट में हिना रब्बानी खार पाकिस्तानी प्रतिनिधियों में से एक थीं। मामले का खुलासा ब्रिटेन में पाकिस्तान उच्चायोग के एक पोस्ट से हुआ। जिसमें भारतीय वक्ताओं डिबेट से पीछे हटने का आरोप लगाया गया। पाकिस्तान उच्चायोग ने लिखा- पाकिस्तानी वक्ता पहले ही लंदन पहुंच चुके थे और आज उन्हें ऑक्सफोर्ड जाना था। हालांकि, आज सुबह ऑक्सफोर्ड यूनियन ने आयोजकों को सूचित किया कि तीनों भारतीय वक्ताओं ने कार्यक्रम से हटने का फैसला किया है। उन्होंने बहस में शामिल न होने के लिए कोई ठोस स्पष्टीकरण नहीं दिया, जिसकी उन्होंने पहले पुष्टि की थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सेवा संकल्प यात्रा में शामिल प्रतिभागियों से संवाद किया। उन्होंने यात्रियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जीवन में सेवा ही हमारा मुख्य मकसद होना चाहिए। हमें सिर्फ उपदेशों से नहीं, बल्कि अपने आचरण और कर्मों से सेवा का संदेश देना है।
झारखंड के जमशेदपुर स्थित सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रक ने एक स्विफ्ट डिजायर कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय की छोटी बेटी तृषा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
यमुना एक्सप्रेसवे पर देर रात एयरपोर्ट इंटरचेंज के पास 35 किमी माइलस्टोन पर डबल डेकर स्लीपर बस आग का गोला बन गई। हादसे में बस के अंदर फंसे नौ यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल बताए जा रहे हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तानाशाही का आरोप लगाया है। उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को रद्द करने और संसद से सीईसी को हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।