मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने 4 दिसंबर को महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी की। तस्वीरें 20 दिसंबर को सोशल मीडिया पर सामने आईं। इसके बाद से जोशी सुर्खियों में है।

पल्लवी संग दीपक जोशी।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
दीपक जोशी जी से मेरी शादी 4 दिसंबर-2025 को भोपाल के नेहरू नगर आर्य समाज मंदिर में हुई है। शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई है। उसमें मेरे परिवार के सभी लोग शामिल थे। शादी में उनके परिवार के लोग भी शामिल थे। मेरे माता-पिता ने मेरा कन्यादान किया है। भाइयों ने मेरा पगफेरा लिया है। छोटी भाभी ने मुझे बिछिया पहनाई है। दीपक जी की बहन ने मेरा गठबंधन किया है। उनकी बहन, जीजा जी, भांजा-भांजी सब मौजूद थे। यह बात आज यानी सोमवार को कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना ने भोपाल में एक चर्चा के दौरान कही। पल्लवी ने कहा कि ये दूसरा विवाह है। हमारी उम्र भी हो गई है। लोग हमारा मजाक ही बनाते। आप सोचिए, सोशल मीडिया पर हमारा मजाक भी बन गया, जबकि, दूसरा विवाह करना कोई अपराध नहीं हैं, कोई चोरी नहीं है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने 4 दिसंबर को महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी की। तस्वीरें 20 दिसंबर को सोशल मीडिया पर सामने आईं। इसके बाद से जोशी सुर्खियों में है। वहीं दीपक जोशी ने शादी को लेकर आज भोपाल में प्रेस के सामने शादी की सच्चाई पर बात करने की बात कही थी। लेकिन उनसे पहले शादी को लेकर पल्लवी राज सक्सेना ही सामने आ गई।
मैं 11 महीने से उनके साथ रही हूं
इससे पहले दो और महिलाएं दीपक जोशी की पत्नी होने का दावा कर चुकी हैं। इस पर पल्लवी ने कहा-रही दूसरी महिलाओं से शादी की बात तो ऐसा मुझे सुनने में नहीं आया कि कोई महिला उनकी लाइफ में थी। मैं 11 महीने से उनके साथ रही हूं हर पल, हर मिनट हर सेकेंड। हम कई जगहों पर घूमने गए, पिक्चर देखने गए। हम एक ही घर में रहे। मेरे घर में जून-जुलाई में मेरी सगाई हुई थी। उन्होंने एक बार जरूर ये कहा था कि एक महिला है मुझे काफी समय से परेशान कर रही है। वो किस महिला के बारे में बता रहे थे उसकी मुझे जानकारी नहीं हैं।
मैं 17साल से तलाकशुदा हूं
पल्लवी ने कहा- मैं पिछले 17 सालों से तलाकशुदा हूं। मेरा 18 साल का एक बेटा है। वो अभी गुजरात के वड़ोदरा में पढ़ रहा है। मुझे उनके बेटे बहू, बेटी-दामाद की जानकारी थी। दीपक जी से मेरी पहली मुलाकात तो एक कार्यक्रम में हुई थी। लेकिन, सामान्य हुई थी। फिर एक अंकल के जरिए हमारे घर रिश्ता आया। हम दोनों में बातचीत हुई। हम दोनों ने एक-दूसरे को इसलिए पसंद किया क्योंकि, न उनकी लाइफ में कोई था और न मेरी लाइफ में कोई था।
मैं 45 साल की हूं और वो 63 के हैं...
पल्लवी राज सक्सेना ने कहा-हम दोनों वैवाहिक बंधन में बंधना चाहते थे। हम दोनों दुनिया से थक चुके थे। क्योंकि, मैं भी बुजुर्ग हो रही हूं। मेरी उम्र 45 हो रही है, उनकी भी 63 हो रही है। जायज बात है कि हम लोगों को एक वैवाहिक जीवन बिताना है। क्योंकि, एज हो रही है तो साथ में रहना जरूरी है। सुख-दुख, बीमारी में एक-दूसरे के साथ खड़े रहें।
हमें एक-दूसरे की जरूरत थी...
पल्लवी ने कहा- हमारा कोई नवविवाहित जोड़ा तो था नहीं। हमारे बच्चे सैटल हो चुके थे। हमें एक-दूसरे की जरूरत थी, इस वजह से हमने विवाह किया। अपने माता-पिता संरक्षण में किया। उनके दीदी-जीजा जी के संरक्षण में किया। हमने सोचा था कि बच्चों को एक नई लाइफ देंगे। आने वाली पीढ़ी के लिए हम दोनों मिसाल बनेंगे। वो मुझे हिम्मत देते हैं और मैं उनको हिम्मत देती हूं।
यह भी पढ़ें...

हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह