मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के कनाड़िया थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार आगे चल रहे डंपर से जा टकराई। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
जमीन के बदले नौकरी घोटाला केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को दिल्ली की अदालत से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश देते हुए कहा-प्रथम दृष्टया यह परिवार एक क्रिमिनल एंटरप्राइज की तरह काम कर रहा था।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने सगाई कर ली है। रेहान वाड्रा ने सात साल से डेट कर रहे अवीवा बेग को हाल ही में प्रपोज किया। अवीवा ने इस रिश्ते को मंजूरी दे दी। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को लेकर अपनी सहमति जता दी है।
बिहार के छपरा शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिका भवानी कॉलोनी, भारत मिलाप चौक के पास देर रात बड़ा हादसा हो गया। ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाई गई अंगीठी से निकले जहरीले धुएं ने एक ही परिवार के चार लोगों की जान ले ली, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में 230 करोड़ की लागत से बने 'राष्ट्र प्रेरणा स्थल' का उद्घाटन किया। उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी की 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण कर विपक्ष पर तीखे हमले किए।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक ही परिवार के चार लोगों ने सामूहिक आत्महत्या कर ली। पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक एक ही परिवार के चार लोगों के खुदकुशी कर ली है। मामला संदिग्ध होने पर जांच की जा रही है। दरअसल, महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने 4 दिसंबर को महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव पल्लवी राज सक्सेना से भोपाल के आर्य समाज मंदिर में शादी की। तस्वीरें 20 दिसंबर को सोशल मीडिया पर सामने आईं। इसके बाद से जोशी सुर्खियों में है।
आशंका जताई जा रही है कि इमरान खान की जेल में ही हत्या करवा दी गई है। इससे मुल्म में बवाल मचा हुआ है। इमरान सथर्मक जेल के बाहर डेरा डाले हुए हैं। इमरान की खैरियत को लेकर उनके समर्थकों की चिंता बढ़ती जा रही है।
राज्य सरकार ने नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले भूमिहीन और आवासहीन परिवारों को आवासीय भूमि के पट्टाधिकार प्रदान करने के लिए आज से व्यापक अभियान शुरू किया है। आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग संकेत भोंडवे ने बताया कि यह अभियान 13 दिसंबर-2025 तक चलेगा।
पाकिस्तान के रावलपिंडी स्थित अदियाला जेल के बाहर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहनों अलीमा, उजमा और नौरीन खान के साथ पुलिस ने बदसलूकी की है। इमरान की बहन नौरीन को हिरासत में लेने से पहले सड़क पर घसीटा गया।






















