चंडीगढ़ में बुधवार को सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के पांच नामी स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी मिली। धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर परिसरों की गहन तलाशी कराई गई।

चंडीगढ़। स्टार समाचार वेब
चंडीगढ़ में बुधवार को सुबह-सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शहर के पांच नामी स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी मिली। धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद स्कूल प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। धमकी मिलने के बाद सभी संबंधित स्कूलों ने तुरंत इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई, जबकि अन्य स्कूलों में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालकर परिसरों की गहन तलाशी कराई गई। धमकी मिलने वाले स्कूलों में चितकारा इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर-25, सेंट स्टीफन पब्लिक स्कूल, सेक्टर-45 सहित शहर के कुल पांच स्कूल शामिल हैं।

स्कूलों में कुछ नहीं मिला
हालांकि सुरक्षा कारणों से सभी स्कूलों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और क्विक रिस्पांस टीम मौके पर पहुंची। स्कूल परिसरों को खाली कराकर कक्षाओं, बैग, वॉशरूम और खुले इलाकों की बारीकी से जांच की गई। किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
ई-मेल की हो रही जांच
चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि मेल किस आईडी, सर्वर और लोकेशन से भेजा गया। पुलिस का मानना है कि यह फर्जी धमकी भी हो सकती है, लेकिन सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही।
घबराने की जरूरत नहीं, अफवाह...
इधर, पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के परिजनों अपील की है कि वे घबराएं नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें। अधिकारियों ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सेक्टर 16 के दोनों स्कूलों को खाली करवा लिया गया है इसके साथ-साथ सेक्टर 22-35 के स्कूल को भी खाली करवा दिया गया है यहां पर छुट्टी घोषित कर दी गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और थलपति विजय समेत 52 नेताओं को आमंत्रित किया है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 1996 के श्रीनगर हिंसा मामले में हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के 6 नेताओं पर चार्जशीट दाखिल की है।
एक खास चर्चा के दौरान शेख हसीना ने कहा कि वह अपने वरिष्ठ पार्टी सहयोगियों के साथ दिसंबर के आसपास भारत में अपना निर्वासन खत्म कर स्वदेश लौटेंगी और अदालत में आत्मसमर्पण करेंगी।
केंद्र सरकार के तमाम दावों के बाद भी देश की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। एम्स जैसे संस्थानों में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। इससे सवाल उठना लाजमी है। दरअसल, देश की राजधानी दिल्ली स्थित एम्स में इलाज कराने वाले मरीजों को सर्जरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने AGMUT कैडर के 61 वरिष्ठ IAS और IPS अधिकारियों का तबादला किया है। देखें दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल की पूरी जानकारी।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी ने चंपत राय से मिलकर अटकलों पर विराम लगाया। वहीं, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस की पूछताछ में आरोपियों के धन शोधन के नए तरीके सामने आए।
शरद पवार द्वारा एकनाथ शिंदे के कार्यालय में बैठक करने पर संजय राउत ने सवाल उठाए हैं। राउत ने इसे 'गद्दारी' को बढ़ावा देना बताया, लेकिन पवार की विचारधारा पर भरोसा जताया। जानें पूरा मामला।
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आधी रात एक कार की लॉरी से आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में ड्राइवर समेत नौ लोग सवार थे। वे धारवाड़ से धर्मस्थल और चिकमगलूर की यात्रा पर जा रहे थे।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा। पुलिस ने आरोपियों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की फर्जी रसीद बुक बरामद की है। वहीं, SIT ने प्राण-प्रतिष्ठा और ध्वजारोहण समारोहों के खर्चों की जांच शुरू कर दी है।
जम्मू-कश्मीर में पांच दिन से चल रहे अभियान में भारतीय सेना के जवानों को आज सुबह-सुबह बड़ी सफलता मिली। शोपियां के सैदापोरा इलाके में सुरक्षाबलों ने लस्कर के एक आतंकी मार गिराया। बुधवार को अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।