काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। राहत की बात यह है कि समय रहते आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई।

यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी भी शामिल थे
फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पाया
काठमांडू। स्टार समाचार वेब
काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान तुर्की एयरलाइंस के एक विमान के टायर में आग लग गई। राहत की बात यह है कि समय रहते आग बुझा दी गई है और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट सुरक्षा के एसपी के अनुसार, तुर्की एयरलाइंस की फ्लाइट टीके 726 इस्तांबुल से काठमांडू आ रही थी और लैंडिंग के समय उसके टायर में आग लग गई। फायर इंजन की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, फ्लाइट में कुल 278 यात्री और 11 क्रू सदस्य सवार थे। यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र के कुछ अधिकारी भी शामिल थे।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में विमान के दाहिने लैंडिंग गियर में आग लगी हुई दिखाई दे रही है और धुआं निकल रहा है। विमान में सवार यात्रियों को आपातकालीन दरवाजों से बाहर निकाला गया। इस घटना को लेकर हवाई अड्डे या एयरलाइन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान या घोषणा नहीं की गई है। साथ ही, इस घटना के पीछे की वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़िए...
हवा में थमी सांसें: हैदराबाद-हुबली फ्लाई91 फ्लाइट की बेंगलुरु में इमरजेंसी लैंडिंग, टला बड़ा हादसा
एयर इंडिया न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट की आयरलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग; ए350 विमान में आई तकनीकी खराबी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
नेपाल के इमिग्रेशन विभाग के हालिया आंकड़ों ने वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पिछले पांच वर्षों (2021-2025) में नेपाल से बाहर निकाले गए कुल 2,267 विदेशी नागरिकों में 30.65 प्रतिशत से अधिक अकेले चीन के थे। इस सूची में चीन के बाद अमेरिका और बांग्लादेश का स्थान रहा।
सऊदी अरब के रियाद स्थित मूसा सनैया इलाके में एक सोफा कारखाने में लगी भीषण आग में 16 बांग्लादेशी नागरिकों की मौत हो गई है। सोमवार को बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने इस घटना की पुष्टि करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरा दुख और संवेदना व्यक्त की।
ब्राजील के रियो डी जेनेरियो स्थित एक दुर्गम जंगली इलाके में भीषण हादसा हो गया। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हादसे में पायलट और 3 पर्यटकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय फायर अधिकारियों ने पुष्टि की कि मरने वालों में पायलट और तीन यात्री शामिल हैं।
कई देशों पर टैरिफ लगाने को लेकर अपने दूसरे कार्यकाल में लगातार चर्चा में रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल, सीनेट से पारित एक विधेयक के बाद ट्रंप को नई ताकत मिलने का अनुमान है। इसका मकसद रूस की तेल से होने वाली कमाई को कम करना है, ताकि उसकी युद्ध लड़ने की क्षमता कमजोर हो सके।
अमेरिकी शोधकर्ताओं ने विज्ञान के क्षेत्र में एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की टीम ने एआई का इस्तेमाल करके बिल्कुल नए वायरल डिजाइन तैयार किए हैं, जो लैब के भीतर अपनी कॉपी बनाने में पूरी तरह सक्षम हैं।
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के बीच हुए नए त्रिपक्षीय रक्षा समझौते से भू-राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। जानिए इस समझौते की मुख्य बातें और भारत की प्रतिक्रिया।
थाईलैंड के एक स्कूल में आज को गोलीबारी हो गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई घायल है। मरने वाले में तीन शिक्षकों और तीन छात्र शामिल हैं। पुलिस के अनुसार यह घटना थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के बाहरी इलाके में स्थित नोनथाबुरी जिले के देबसिरिन स्कूल में हुई।
इंस्टाग्राम और फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पहले भारत सरकार से कंपनी के सीईओ ने गड़बड़ियों पर माफी मांगी और अब कंपनी को अमेरिकी कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के मामले में 567 मिलियन डॉलर (करीब 5,390 करोड़ रुपए) का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।
बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के मगुरा शहर स्थित घर पर हमला हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की वर्चुअल मीटिंग में शामिल होने के बाद उपद्रवियों ने यह हिंसा फैलाई।
यमन के दक्षिणी तट से लगे अदन की खाड़ी में एक टैंकर के पास जोरदार विस्फोट की आवाज सुनाई देने की सूचना मिली है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब हूती विद्रोहियों द्वारा जहाजों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं के चलते इस समुद्री क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ा हुआ है।