अमेरिका में बोइंग विमान का इंजन फेल होने की वजह से लैंडिंग के दौरान उसमें आग लग गई। विमान के इंजन में जिस समय आग लगी उस दौरान उसमें डेढ़ सौ से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना डेवन एयरपोर्ट की बताई जा रही है।


वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिका में बोइंग विमान का इंजन फेल होने की वजह से लैंडिंग के दौरान उसमें आग लग गई। विमान के इंजन में जिस समय आग लगी उस दौरान उसमें डेढ़ सौ से ज्यादा यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। घटना डेवन एयरपोर्ट की बताई जा रही है। इस घटना में कुछ यात्रियों के घायल होने की सूचना है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से विमान के रुकने के बाद इंजन के पास से धुआं निकल रहा है। दरअसल, अमेरिका में एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। अमेरिका के डेनिवर एअरपोर्ट पर टेक ऑफ से पहले एक यात्री विमान के लैंडिग गियर में दिक्कत आ गई। जिसके कारण उसमें से आग और धुआं निकलने लगा। समस्या के बाद इस उड़ान को रद करना पड़ा। घटना की जानकारी होते ही हवाई अड्डे पर मौजूद अधिकारी एक्शन में आए। इसके बाद सबसे पहले विमान में से यात्रियों को निकाला गया। अधिकारियों ने कहा कि इस सुरक्षा आॅपरेशन के दौरान एक शख्स को हल्की चोटें आईं हैं।
विमान में क्रू मेंबर के साथ कुल 179 यात्री सवार थे। अमेरिकी एयरलाइंस की फ्लाइट बोइंग 737 मैक्स 8 विमान द्वारा संचालित एए-3023 विमान को मियामी के लिए उड़ान भरनी थी। यात्री इस विमान में बैठ चुके थे, टेआॅफ की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान लैंडिंग गियर में समस्या देखने को मिली। इस घटना को लेकर एअरलाइन का बयान भी सामने आया है। कंपनी ने बताया कि टायर में रखरखाव संबंधी समस्या थी।
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान के टायर के पास से धुआं निकल रहा है। घबराए हुए यात्री विमान से नीचे उतर रहे हैं। इस कारण पूरा इलाका धुंए से भर गया।
संघीय विमानन प्रशासन ने बताया कि विमान ने बताया कि विमान ने स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.45 बजे डेनवर हवाई अड्डे से उड़ान भरते समय लैंडिंग गियर में संभावित दुर्घटना की सूचना दी थी। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों को रनवे से बाहर निकाला गया और बस द्वारा टर्मिनल तक पहुंचाया गया। एफएए ने कहा कि आगे वह इस घटना की जांच करेगा।
डेनेवर हवाई अड्डे के अधिकारियों ने इस घटना को लेकर बयान जारी किया है। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उस समय की है, जब विमान रनवे पर था और टेकआॅफ की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी होते ही दमकल की टीम को बुला लिया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जानकारी दें कि शाम 5.10 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।