इंडिगो एयरलाइन में जारी परिचालन संकट और यात्रियों की परेशानी बदस्तूर जारी है। शनिवार को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर सुबह 6 बजे तक ही 19 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। देश के अन्य हवाई अड्डों पर भी ऐसा ही हाल है। तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर भी शनिवार को छह घरेलू उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

इंडिगो एयरलाइन में जारी परिचालन संकट और यात्रियों की परेशानी बदस्तूर जारी है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
इंडिगो एयरलाइन में जारी परिचालन संकट और यात्रियों की परेशानी बदस्तूर जारी है। शनिवार को भी सैकड़ों उड़ानें रद्द हो चुकी हैं। देश भर के हवाई अड्डों पर ऐसा ही हाल है। शुक्रवार को इंडिगो का परिचालन लगभग ठप रहा और दिनभर में इंडिगो की 1000 उड़ानें रद्द हुईं। वहीं 4 दिसंबर को 550 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुईं। इस तरह बीते पांच दिनों में इंडिगो की 2000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं और देश का हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो में आई भारी अव्यवस्था ने पूरे देश की हवाई यात्रा को बुरी तरह प्रभावित किया। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम सहित कई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी की वजह से हजारों यात्री घंटों फंसे रहे। देर रात दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटीज ने एडवाइजरी जारी की है। वहीं फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते भारी संख्या में लोग ट्रेन यात्रा की ओर भागे। रेलवे ने रातोंरात बड़ा कदम उठाते हुए 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

देशभर में लाखों यात्री मुसीबत में
इंडिगो एयरलाइन में आई अचानक स्टाफ-शॉर्टेज और तकनीकी मैनेजमेंट से जुड़ी समस्या ने पूरे देश में हजारों यात्रियों को मुसीबत में डाल दिया। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, जयपुर, इंदौर, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम सहित कई एयरपोर्टों पर बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द या लेट हो रही हैं, जिससे एयरपोर्ट टर्मिनलों पर भारी भीड़ है। कई जगह यात्रियों ने नाराजगी जताई, और सोशल मीडिया पर इसका बड़ा असर देखने को मिल रहा है। इंडिगो के बेड़े और कनेक्टिविटी नेटवर्क की वजह से पूरे देश में इसका असर दिखा है। देर रात एयरपोर्ट प्राधिकरण और इंडिगो की ओर से एडवाइजरी जारी की जाती रहीं, मगर स्थिति देर रात 12 बजे तक भी संभलने में वक्त लग रहा था।
दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दिल्ली ने रात में पैसेंजर एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया कि हम आपको अपडेट करना चाहते हैं कि इंडिगो की फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि घर से निकलने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति अवश्य जांच लें। सोशल मीडिया पर यह एडवाइजरी दिल्ली एयरपोर्ट के आधिकारिक हैंडल से शेयर की गई।
मुंबई-अहमदाबाद का भी बुरा हाल
मुंबई में इंडिगो के फ्लाइट आपरेशन पर बुरा असर पड़ा है। आज 109 फ्लाइट्स कैंसिल हो चुकी हैं। इनमें अराइवल 51 और डिपार्चर की 58 फ्लाइट्स हैं। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर स्थिति सबसे गंभीर रही। 12 बजे से 6 बजे के बीच 7 आगमन उड़ानें रद्द हुई हैं। इसी के साथ 12 प्रस्थान रद्द हुईं। यानी कुल 19 इंडिगो उड़ानें प्रभावित रहीं। इससे एयरपोर्ट परिसर के बाहर और भीतर यात्री परेशान रहे।
चेन्नई में इंडिगो की कई फ्लाइट्स कैंसल
चेन्नई एयरपोर्ट से इंडिगो की उड़ानें बड़े पैमाने पर रद्द होने के बीच एयरलाइन का एक आंतरिक पत्र सामने आया है। शनिवार को जारी इस पत्र में इंडिगो के ड्यूटी मैनेजर ने सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट को लिखा है कि रद्द की गई उड़ानों के यात्रियों को टर्मिनल में प्रवेश की अनुमति न दी जाए, ताकि एयरपोर्ट पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। इसमें कुल 29 फ्लाइट का जिक्र है, जिन्हें दिनभर विभिन्न शहरों के लिए रवाना होना था, लेकिन सभी को आॅपरेशनल कारणों से रद्द कर दिया गया। इनमें चेन्नई से पोर्ट ब्लेयर, अहमदाबाद, गोवा, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, पुणे और कोच्चि जैसी प्रमुख रूटों की उड़ानें शामिल हैं।
लखनऊ में कैंसल हो गईं कई फ्लाइट्स
इंडिगो फ्लाइट्स में संकट जारी है। यहां कुल 8 फ्लाइट्स कैंसल हो गईं, जिनमें 7 इंडिगो फ्लाइट्स और 1 एयर इंडिया की फ्लाइट शामिल है। शाम 3.30 बजे दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट कैंसल हो गई है। वहीं जो इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसल हुई हैं, उनमें दिल्ली की फ्लाइट 6 ई 6737 सुबह 10.05 बजे, दिल्ली की फ्लाइट 6 ई 758 दोपहर 2.35 बजे, दिल्ली की फ्लाइट 6 ई 2292 शाम 4.20 बजे, कोच्चि की फ्लाइट 6 ई 435 शाम 4.50 बजे कैंसल हैं।
मध्यप्रदेश सहित देश के कई शहर प्रभावित
देशभर में इंडिगो आपरेशन सामान्य होने में कठिनाई की वजह से कई शहरों में यात्रियों ने घंटों इंतजार किया। कोच्चि में एयरपोर्ट पर दर्जनों यात्री बोर्डिंग गेट पर लाइन में दिखाई दिए। इंदौर में कई यात्रियों ने शिकायत की कि एयरलाइन की ऐप और काउंटर अपडेट एक-दूसरे से अलग थे। जयपुर और अहमदाबाद में कई परिवारों ने सोशल मीडिया पर अपनी समस्याएं शेयर कीं- खासकर कनेक्टिंग फ्लाइट वाले यात्रियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ी।
तिरुवनंतपुरम में छह फ्लाइटें रद्द
तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट ने कैंसल फ्लाइट्स का डेटा जारी किया है। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट से इंडिगो की कुल निर्धारित फ्लाइट्स में डोमस्टिक अराइवल 11 और डिपार्चर 11 हैं। यहां इंटरनेशनल अराइवल 2 हैं, और डिपार्चर भी 2 फ्लाइट्स हैं। यहां अब तक कैंसल फ्लाइट्स में डोमस्टिक अराइवल 3 और डोमस्टिक डिपार्चर फ्लाइट्स 3 हैं।
रेलवे मैदान में उतरा- 116 अतिरिक्त कोच लगाए
फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते भारी संख्या में लोग ट्रेन यात्रा की ओर भागे। रेलवे ने रातोंरात बड़ा कदम उठाते हुए 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे मंत्रालय ने कहा कि सबसे अधिक आगमेंटेशन 18 ट्रेनों में है। चेयर कार और स्लीपर क्लास कोच जोड़े गए हैं। यह सुविधा 6 दिसंबर से प्रभावी है। इसके अलावा अन्य 8 ट्रेनों में 3एसी और चेयर कार कोच जुड़े हैं। 4 व्यस्त ट्रेनों में 3 एसी-2 एसी कोच जोड़े गए हैं। राजेन्द्र नगर- नई दिल्ली (12309) में 6-10 दिसंबर के बीच अतिरिक्त 2 एसी कोच लगे हैं। भुवनेश्वर-नई दिल्ली ट्रेनों में 5 ट्रिप के लिए 2 एसी कोच हैं। 7-8 दिसंबर को 3 प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर क्लास कोच होंगे। 6-13 दिसंबर के बीच 8 ट्रिप में 3 एसी और स्लीपर क्लास का विस्तार किया गया है। रेलवे ने साथ ही 4 स्पेशल ट्रेनें भी चलाईं, जिनमें गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल, नई दिल्ली-कैप्टन तुषार महाजन वंदे भारत स्पेशल, नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल, हजरत निजामुद्दीन-तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट स्पेशल शामिल हैं।

घरेलू गैस सब्सिडी नियमों में बड़ा बदलाव। केंद्र सरकार ने 10 लाख रुपये से अधिक आय वाले उपभोक्ताओं को SMS अलर्ट भेजकर 7 दिन का समय दिया है। जानें क्या है ट्रिपल-चेक सिस्टम
केंद्र सरकार द्वारा खर्च नियंत्रण और ईंधन बचत पर जोर दिए जाने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने भी इस दिशा में बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मंजूरी के बिना अब महाराष्ट्र के किसी भी मंत्री को सरकारी विमान या चार्टर्ड विमान का उपयोग करने की अनुमति नहीं होगी।
चेन्नई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जाने वाली एक फ्लाइट के लेफ्ट विंग में आग लग गई, जिसके बाद यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। आनन-फानन में दमकल कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पाया और फ्लाइट रद्द कर दी गई। राहत की बात यह है कि विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
सीबीआई ने आज से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच अपने हाथ में ले ली है। इस बात की जानकारी खुद सीबीआई ने दी। सीबीआई ने कहा- पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच सीबीआई को सौंप दी गई है।
असम में हिमंत बिस्वा सरमा मंगलवार को लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वैसे असम में यह एनडीए का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा।
उत्तर प्रदेश में कानपुर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र में बीती देर शाम फर्रूखाबाद की ओर जा रही कासगंज एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अफवाह इतनी तेजी से फैली कि घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग कर दी और कई लोग ट्रेन धीमी होते ही नीचे कूद पड़े।
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। जानें देश में तेल के भंडार और LPG सप्लाई को लेकर पेट्रोलियम मंत्रालय का ताजा अपडेट।
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद सीएम ने कहा बातचीत अच्छी रही। हम बंगाल की जनता को भरोसा दिलाते हैं कि डबल-इंजन की सरकार में विकास से जुड़े सभी काम पूरे किए जाएंगे।
देश की न्यायिक व्यवस्था को डिजिटल और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में सूर्यकांत ने सोमवार को दो बड़ी पहल की घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट में दिन की कार्यवाही शुरू होने से पहले मुख्य न्यायाधीश ने बताया कि न्यायपालिका वन केस वन डेटा नामक नई डिजिटल पहल शुरू कर रही है।
पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या के केस में बिहार और उत्तर प्रदेश से तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। तीनों आरोपियों को बिहार और उत्तर प्रदेश से पकड़ा गया और बाद में देर रात पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल लाया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह