मप्र में स्वास्थ्य विभाग में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा हाल है। स्वास्थ्य विभाग अपने सेवा भर्ती नियमों को बनाता है. संशोधन करता है और फिर भूल जाता है, लेकिन मुसीबत आवेदकों की होती है।

भोपाल। मप्र में स्वास्थ्य विभाग में अंधेर नगरी चौपट राजा जैसा हाल है। स्वास्थ्य विभाग अपने सेवा भर्ती नियमों को बनाता है. संशोधन करता है और फिर भूल जाता है, लेकिन मुसीबत आवेदकों की होती है। इस मर्तबा परेशान हो रहे हैं सरकारी नौकरी की आस रखने वाले फार्मासिस्ट, जिनकी भर्ती स्वास्थ्य विभाग में हो रही है, लेकिन गणित संकाय से उत्तीर्ण होकर फार्मेसी करने वाले आवेदकों को अपात्र किया जा रहा है।
आइये समझते हैं मप्र के स्वास्थ्य विभाग की मनमानी से कैसे छात्रों का सरकारी नौकरी का सपना चूर-चूर हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की भर्ती के लिए सबसे पहले 1989 में नियम बनाए गए थे. जिसका राजपत्र में प्रकाशन 20 अक्टूबर 1989 को मप्र लोक स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग अलिपिकीय तृतीय श्रेणी सेवाओं में भर्ती नियम से हुआ था। इस नियम के कंडिका 18 में फार्मासिस्ट की भर्ती में पात्रता के 3 शर्ते थीं।


इस नियम के लागू होने के 5 वर्ष बाद 1994 को इन नियमों में संशोधन किया गया जिसका राजपत्र में प्रकाशन 9 दिसंबर 1994 को हुआ। विभाग ने फार्मासिस्ट के भर्ती की पात्रता में पहली शर्त (हायर सेकंडरी में जीवविज्ञान) स्पष्ट रूप से हटा दी। और शेष दो शर्तों पर यथावत रखा गया।


इसके बाद तीसरा संशोधन 2023 में और चौथा संशोधन 2025 में किया गया, जिनका राजपत्र में प्रकाशन किया गया। इन दोनों संशोधनों में फार्मासिस्ट के भर्ती के लिए पात्रता में भर्ती नियम 1989 का उल्लेख तो किया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के लापरवाह अफसर 1994 का महत्वपूर्ण संशोधन का उल्लेख करना भूल गए। दोनों संशोधनों में फार्मासिस्ट की भर्ती की पात्रता को 1989 के पहली बार प्रकाशित भर्ती नियम की तरह तीन शर्ते कर दीं, जिसमें विज्ञान समूह में गणित छोड़कर सिर्फ भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान विषय से 10 अथवा 12 वीं पास करने वाले आवेदक को ही भर्ती में पात्र किया गया।
एक्सपर्ट का कहना
राजपत्र में विभागों द्वारा पूर्व में प्रकाशित नियम में संशोधन के संबंध में जब भी जानकारी प्रकाशन के लिए भेजी जाती है तो उसमें पूर्व के नियम और उसमें यदि संशोधन हुए हैं तो दोनों की तारीखों का उल्लेख किया जाता है। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो यह माना जाएगा कि जिस संशोधन की तारीख और संशोधन का उल्लेख नहीं किया गया है वे नियम और संशोधन विभाग में मान्य हैं।
भेदभाव की मनमानी मिसाल
मप्र के स्वास्थ्य विभाग की मनमानी की यह बडी मिसाल है, जो फार्मेसी करने वाले आवेदकों को गणित और विज्ञान के अन्य विषय में न केवल विभाजित करती है और बल्कि गणित संकाय से उत्तीर्ण होकर फार्मेसी करने वाले आवेदक को अपात्र भी कर देती है। इसका सीधा आशय है कि विज्ञान समूह में भौतिक, रसायन और जीवविज्ञान से 10 अथवा 12 वीं करने के बाद फार्मेसी करने वाले आवेदक को तो स्वास्थ्य विभाग में नौकरी मिलेगी, लेकिन गणित विषय से 10 अथवा 12 वीं करने के बाद फार्मेसी पास करने वाले आवेदक को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी के पात्र भी नहीं माना जाएगा।
जब गणित वाले फार्मासिस्ट को नौकरी नहीं तो फार्मा कोर्स में एडमिशन क्यों?
मप्र में स्वास्थ्य विभाग एक अबूझ पहेली की तरह है। बड़ा सवाल यही है कि जब फार्मासिस्ट की भर्ती में गणित संकाय से 10 वीं अथवा 12 वीं पास कर फार्मासिस्ट का कोर्स करने वाले छात्रों को अपात्र मानता है और नौकरी के योग्य नहीं समझता है तो मप्र की फार्मेसी कौंसिल ऐसे छात्रों को फार्मा के कोर्स में एडमिशन क्यों देती हैं।
फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की पुष्टि भी दरकिनार
28 जून 2022 को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की रजिस्ट्रार अर्चना मुद्गल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तत्कालीन मिशन संचालक प्रियंका दास को स्पष्ट ई-मेल में लिखा कि "डी.फार्मा और बी.फार्मा में प्रवेश के लिए हायर सेकंडरी में भौतिकी, रसायन और गणित/जीवविज्ञान कोई भी संयोजन मान्य है।" यानी सरकार की स्वीकृत नीति के अनुसार गणित विषय वाले छात्रों को बाहर करने का कोई वैध आधार ही नहीं है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने यह ई-मेल और नीतिगत स्पष्टता को भी अनसुना कर दिया।


मूल्य चुकाते छात्र, नीतियों को ठेंगा दिखाते अफसर
यह मामला अब केवल तकनीकी पात्रता का नहीं, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और नीति के उल्लंघन का भी बन चुका है। विभाग भर्ती में 1994 के गजट संशोधन को निरस्त भी नहीं किया है और मानने से भी इंकार कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की इस लापरवाही पर की जवाबदेही भी तय नहीं हो रही है।
छात्रों में आक्रोश, संगठन सामने आया
वहीं प्रदेश भर के फार्मेसी छात्रों और संगठन इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं। मप्र फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने विभाग की इस लापरवाही से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल को अवगत भी कराया है औऱ संशोधन को मान्य करने का आग्रह भी किया है।
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर (कट्ठीवाड़ा) में होने वाला दुर्लभ 'नूरजहाँ आम' (Noorjahan Mango) अपने 5 किलो तक के वजन और शाही स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। जानिए इस लक्ज़री मैंगो की कीमत और इसका दिलचस्प इतिहास।
भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में कोर्ट ने पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. जानिए कोर्ट में दोनों पक्षों के वकीलों ने क्या दलीलें दीं.
मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग और सेवांकुर भारत के बीच 5 वर्षीय MOU हुआ। इसका उद्देश्य प्रदेश को सेवा-प्रधान स्वास्थ्य नेतृत्व का मॉडल राज्य बनाना और समाज के प्रति समर्पित डॉक्टरों की नई पीढ़ी तैयार करना है।
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रदेश के 20 जिलों की 5254 ग्राम पंचायतों में कार्यरत करीब 5000 पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। जानिए क्या है इसकी वजह।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह