मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए वन टाइम फीस (OTF) लागू करने की मांग को लेकर युवा कांग्रेस 17 जून से ग्वालियर से 'रन फॉर ओटीएफ' आंदोलन शुरू करने जा रही है। जानिए क्या है राजस्थान मॉडल और क्यों उठ रही है यह मांग।

भोपाल. स्टार समाचार वेब
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के हक में अब एक बड़ा आंदोलन आकार लेने जा रहा है। प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 'वन टाइम फीस' (OTF) यानी एकमुश्त शुल्क व्यवस्था लागू करने की मांग अब तेज हो गई है। युवा कांग्रेस ने डॉ. मोहन यादव सरकार पर वादाखिलाफी का गंभीर आरोप लगाया है। संगठन का कहना है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान युवाओं से जो वादा किया गया था, सरकार बनने के बाद उसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 17 जून से प्रदेशव्यापी आंदोलन का एलान किया है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने आंदोलन की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस राष्ट्रव्यापी और प्रदेशव्यापी संघर्ष की शुरुआत 17 जून को ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर से होगी। ग्वालियर में सबसे पहले ‘रन फॉर ओटीएफ’ (Run for OTF) अभियान शुरू किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में बेरोजगार युवा और छात्र शामिल होंगे। इसके बाद इस आंदोलन को केवल एक शहर तक सीमित न रखकर मध्यप्रदेश के सभी जिलों में फैलाया जाएगा। आने वाले दिनों में सभी जिला मुख्यालयों पर पदयात्रा, मशाल जुलूस और सघन जनजागरण अभियान चलाकर सरकार की नीतियों को बेनकाब किया जाएगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 'वन टाइम फीस' (OTF) एक बेहद कल्याणकारी योजना है। इस व्यवस्था के तहत किसी भी अभ्यर्थी को सरकारी भर्ती परीक्षाओं के लिए बार-बार अलग से आवेदन शुल्क नहीं देना होता। उम्मीदवार को केवल एक बार पोर्टल पर पंजीयन (One Time Registration) कराना होता है और एक तय शुल्क जमा करना पड़ता है। इसके बाद वह सालभर में निकलने वाली विभिन्न सरकारी भर्तियों (जैसे MP ESB या अन्य विभागों की परीक्षाएं) के लिए मुफ्त या बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवेदन कर सकता है। युवा कांग्रेस का तर्क है कि जब राजस्थान सरकार अपने प्रदेश के युवाओं के लिए यह मॉडल सफलतापूर्वक लागू कर सकती है, तो मध्यप्रदेश में इसे लागू करने में क्या अड़चन है?
छात्रों की आर्थिक बदहाली का हवाला देते हुए मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने कहा कि आज के दौर में एक छात्र पर भर्ती परीक्षाओं की फीस का बहुत बड़ा आर्थिक बोझ है। मध्यप्रदेश में हर साल दर्जन भर से अधिक परीक्षाएं आयोजित होती हैं। एक औसत छात्र सालभर में अलग-अलग विभागों के फॉर्म भरने में ही करीब ₹10,000 से ₹15,000 तक खर्च कर देता है। कई बार आर्थिक तंगी के कारण होनहार छात्र परीक्षा का फॉर्म तक नहीं भर पाते, जो उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में वर्तमान में एक सरकारी परीक्षा का आवेदन शुल्क औसतन ₹400 से ₹500 के बीच है। यदि कोई छात्र तीन या चार परीक्षाओं में बैठता है, तो केवल फीस ही हजारों में पहुंच जाती है। इसके अलावा कोचिंग, रहने और खाने का खर्च अलग है। ऐसे में प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर, ग्रामीण और वंचित वर्ग के परिवारों से आने वाले छात्रों पर यह अतिरिक्त वित्तीय बोझ किसी मानसिक प्रताड़ना से कम नहीं है।
युवा कांग्रेस के नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि विधानसभा चुनाव के समय युवाओं को लुभाने के लिए जो बड़े-बड़े वादे किए गए थे, उन्हें अब अमलीजामा पहनाने का वक्त आ गया है। सरकार की चुप्पी यह दर्शाती है कि वह युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर नहीं है। संगठन ने संकल्प लिया है कि जब तक मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं को इस भारी-भरकम फीस से मुक्ति नहीं मिल जाती और सरकार आधिकारिक तौर पर OTF योजना लागू नहीं कर देती, तब तक उनका यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।