फ्लोरिडा के आई-95 हाईवे पर एक ऐसी घटना हुई जिसने राह चलते हर इंसान की सांसें रोक दीं। दक्षिण की ओर जाती लेन पर करीब 5.45 बजे एक विमान अचानक से ही नीचे उतरा और तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच उतरते ही सीधे कार से टकरा गया।

विमान अचानक से ही नीचे उतरा और तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच उतरते ही सीधे कार से टकरा गया।

वॉशिंगटन। स्टार समाचार वेब
फ्लोरिडा के आई-95 हाईवे पर एक ऐसी घटना हुई जिसने राह चलते हर इंसान की सांसें रोक दीं। दक्षिण की ओर जाती लेन पर करीब 5.45 बजे एक विमान अचानक से ही नीचे उतरा और तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच उतरते ही सीधे कार से टकरा गया। अचानक आसमान से नीचे गिरती प्लेन को देख हाईवे पर अफरा-तफरी मचना तय था और ठीक वैसा ही हुआ। दरअसल, अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक बड़ा हादसा उस समय हुआ जब एक छोटे विमान ने मेरिट आईलैंड के पास व्यस्त हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करते हुए एक कार को टक्कर मार दी। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट को मजबूरन हाईवे पर उतरना पड़ा, लेकिन ट्रैफिक के बीच उतरते समय विमान एक कार से टकरा गया।
दोनों पायलट सुरक्षित
यह विमान बीचक्राफ्ट 55 मॉडल का था, जिसमें 27 वर्षीय पायलट और उसका हमउम्र साथी मौजूद थे। दोनों को कोई चोट नहीं आई। फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल के मुताबिक, विमान के दोनों इंजनों में अचानक पावर लॉस हो गया था, जिसके बाद पायलट ने तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया।
कार चालक महिला घायल
कार चला रही 57 वर्षीय महिला को मामूली चोटें आईं और उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा शाम 5:45 बजे हुआ, जब हाईवे पर भारी ट्रैफिक मौजूद था। टक्कर के बाद विमान हाईवे पर ही रुक गया और पूरे इलाके में भगदड़ जैसे हालात बन गए।
बंद किया गया था हाइवे
हादसे के बाद हाईवे के दक्षिणी लेन को 201 माइल मार्कर के पास पूरी तरह बंद करना पड़ा। राहत और बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। हाईवे कई घंटों तक बंद रहा और सुबह करीब 9 बजे जाकर दोबारा खोला गया।
फ्लोरिडा में दूसरा विमान हादसा
दिलचस्प बात यह है कि फ्लोरिडा में इसी दिन एक दूसरा विमान हादसा भी हुआ। आरलैंडो से 46 मील दूर दीलैंड इलाके में एक सेसन 172 विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। इस विमान में सवार दो लोग घायल हुए, लेकिन दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह