अटलांटिक महासागर में आए तूफान ने कैरिबियन द्वीप पर जमकर तबाही मचाई है। इसी बीच एक और बुरी खबर सामने आ रही है। तूफान से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने वाला प्लेन अचानक क्रैश हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।

अमेरिका में प्लेन क्रैश की तस्वीरें।
वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अटलांटिक महासागर में आए तूफान ने कैरिबियन द्वीप पर जमकर तबाही मचाई है। इसी बीच एक और बुरी खबर सामने आ रही है। तूफान से प्रभावित लोगों को मदद पहुंचाने वाला प्लेन अचानक क्रैश हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह एक छोटा टर्बोप्रॉप प्लेन था, जो अमेरिका से जमैका जा रहा था। फ्लोरिडा के पास प्लेन का संतुलन बीच हवा में बिगड़ गया और एक घर के पूल में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कोरल स्प्रिंग्स में हुए इस हादसे पर बात करते हुए पुलिस ने हादसे में 2 लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस ने इसके आगे की कोई भी जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया है।
कोरल स्प्रिंग्स पार्कलैंड अग्निशमन विभाग के उप प्रमुख माइक मोजर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही आपातकाल सेवा पहुंचाई गई। इस घटना में घर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पूल के आसपास थोड़ा मलबा मिला है।
इस घटना की सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन को पूल में गिरते हुए देखा जा सकता है। पुलिस के अनुसार, शुरुआत में किसी ने प्लेन को नहीं देखा। हम प्लेन की लोकेशन को ट्रैक करते हुए पहुंचे तो पूल से आसपास मलबा देखा। जब पूल के अंदर लोगों को उतारा गया, तो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हालत में मिला।
स्थानीय निवासी का कहना है, प्लेन क्रैश के दौरान हमने बहुत तेज आवाज सुनी। बाहर निकलने पर हमने देखा कि हादसे का शिकार होने के बाद प्लेन पूल में गिर पड़ा था। जमैका में चक्रवाती तूफान मेलिसा ने भारी तबाही मचाई है। इसके कारण 1,20,000 घर धराशायी हो गए, जिसमें 90 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए हैं। वहीं, 2000 के आसपास लोग अभी भी राहत कैंपों में मौजूद हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने, होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने और परमाणु वार्ता शुरू करने के लिए 7 दिवसीय योजना का प्रस्ताव रखा है।