नीट-यूजी-2026 पेपर लीक के केसों के निपटारे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
संबंधित विभाग व अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए
विद्यार्थियों के लिए सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों में ये एक अहम कदम
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
नीट-यूजी-2026 पेपर लीक के केसों के निपटारे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। दरअसल, छात्रों द्वारा नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के बीच युवाओं और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। पीएम मोदी ने प्लेटफॉर्म एक्स लिखा-पेपर लीक मामलों की त्वरित सुनवाई और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी। देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
किसी का बख्शा नहीं जाएगा
विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। राज्य/सरकार द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।
विरोध में मांगा जा रहा प्रधान का इस्तीफा
गौरतलब है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र नीट पेपर लीक मामले को लेकर धरना प्रदर्शन दे रहे हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। छात्रों के साथ विपक्षी दल भी इस प्रदर्शन में शामिल हैं। इस बीच पीएम मोदी ने यह एलान कर दिया है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा और उन पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का असर दिल्ली मेट्रो के परिचालन पर देखने को मिल रहा है। दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन आज भी बंद रहेंगे। दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने सीजेपी के चलो संसद प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों के चलते राजीव चौक और केन्द्रीय सचिवालय सहित 16 मेट्रो स्टेशन सुबह 07:30 बजे से अगले निर्देश तकबंद रखने का एलान किया है। दिल्ली मेट्रो के इन स्टेशनों पर यात्रियों के एंट्री और एग्जिट दोनों बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे पहले, दिल्ली मेट्रो ने बुधवार को भी 16 स्टेशन स्टेशन लगभग शाम 6.30 बजे तक बंद रखे थे।
यह भी पढ़िए...
नीट पेपर लीक मामला: आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ी, अब तक 13 गिरफ्तार

नीट-यूजी-2026 पेपर लीक के केसों के निपटारे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाई जाएंगी। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा।
CBSE कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी हो गई है। परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी। विषयवार समय, डाउनलोड प्रक्रिया और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
GATE 2027 का नोटिफिकेशन जारी हो गया है। परीक्षा फरवरी 2027 में होगी और रजिस्ट्रेशन 14 अगस्त 2026 से शुरू होंगे। जानें आवेदन प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तारीखें, नए बदलाव और परीक्षा पैटर्न से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सबेदार (स्टेनोग्राफर) और ASI भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
NEET UG 2026: NTA ने फर्जी और AI से बनी OMR शीट जमा करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। परीक्षा प्रक्रिया में बड़े बदलाव और ताजा अपडेट्स यहाँ जानें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से री-नीट यूजी-2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही और कटआफ लिस्ट भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट की जज जस्टिस बीवी नागरत्ना ने सीबीएसई के तहत 9वीं क्लास में तीसरी भाषा शुरू करने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इससे बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स पर बेवजह का दबाव पड़ता है।
देश के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन (यौन शिक्षा) को लेकर सालों से चली आ रही झिझक अब जल्द ही खत्म होने वाली है। केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जानकारी दी है कि देशभर के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने की तैयारी कर ली गई है।
तन्वी ने देश की लड़कियों को संदेश दिया है कि वे अपनी राह खुद चुनें और किसी भी मुश्किल के आगे घुटने न टेकें। उन्होंने कहा-अक्सर लड़कियों को आगे बढ़ने से रोका जाता है, लेकिन अगर इरादा मजबूत हो तो हर मंजिल हासिल की जा सकती है।
नीट पेपर लीक घोटाले में दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने दो आरोपियों की न्यायिक हिरासत 11 जुलाई तक बढ़ा दी है। सीबीआई जांच और अब तक हुई गिरफ्तारियों का पूरा अपडेट यहां पढ़ें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह