नीट पेपर लीक मामला, कोर्ट में सुनवाई
दो प्रमुख आरोपियों की हिरासत अविध बढ़ी
कुलकर्णी, मोटेगांवकर को पेश किया गया कोर्ट में
एजुकेशन डेस्क। स्टार समाचार वेब
नई दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट ने नीट (NEET) पेपर लीक मामले में दो प्रमुख आरोपियों, पीवी कुलकर्णी और शिवराज मोटेगांवकर की न्यायिक हिरासत को 11 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। दोनों आरोपियों की पिछली हिरासत अवधि समाप्त होने पर उन्हें आज बुधवार(08 जुलार्ह) को कोर्ट में पेश किया गया था, जिसके बाद अदालत ने यह आदेश जारी किया।
मामले की पृष्ठभूमि और सीबीआई जांच
नीट पेपर लीक का यह मामला 3 मई को आयोजित परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों के बाद सुर्खियों में आया था। इस गंभीर घटना के चलते परीक्षा को निरस्त करना पड़ा और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। केंद्र सरकार ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच सीबीआई को सौंप दी थी। सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक कानून की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इस घोटाले में अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
साजिश की कड़ियाँ और अन्य आरोपी
जांच में सामने आया है कि मनीषा वाघमारे ने धनंजय लोखंडे को प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए थे, जिसके बाद धनंजय ने यह पेपर शुभम खैरनार को दिए। इससे पहले, 14 मई को कोर्ट ने मामले से जुड़े पांच अन्य आरोपियों—शुभम खैरनार (नासिक), मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल (जयपुर) और यश यादव (गुरुग्राम) को सात दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेजा था। शुभम खैरनार को 13 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था और ट्रांजिट रिमांड के जरिए दिल्ली लाया गया था।
संबंधित खबरें...
- NEET UG 2027 Update: कंप्यूटर बेस्ड होगी नीट परीक्षा, NTA ने किए बड़े बदलाव
- Re-NEET 2026 Result Update: NTA चीफ का बड़ा बयान, टेलीग्राम की अफवाहों को नकारा
- NEET UG 2026 Re-Exam: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई परीक्षा, जानें क्या रहा छात्रों का फीडबैक
- NEET पेपर लीक: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का 'थाली बजाओ' प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी























