पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान डीए और डीआर देने के केस में पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी अपीलों को खारिज कर दिया है।

सरकार, पीएसपीसीएल की डीए-डीआर अपील खारिज
भुगतान में देरी पर छह फीसदी तक लगेगा वार्षिक ब्याज

चंडीगढ़। स्टार समाचार वेब
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र के समान डीए और डीआर देने के केस में पंजाब सरकार और पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की सभी अपीलों को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए सरकार और पीएसपीसीएल को निर्देश दिया कि सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र की तर्ज पर देय डीए-डीआर की सभी लंबित किस्तें महीने के अंत तक जारी की जाएं। डिवीजन बेंच ने कहा कि एकल पीठ द्वारा तय की गई 30 जून 2026 की समय सीमा अपील लंबित रहने के दौरान समाप्त हो चुकी है। इसलिए केवल समय सीमा में संशोधन करते हुए नया निर्देश दिया जा रहा है कि समस्त बकाया पखवाड़े के भीतर जारी किया जाए।
याचिकाएं नहीं थीं दोषपूर्ण
कोर्ट ने सख्त हिदायत देते हुए यह भी कहा कि यदि तय अवधि में भुगतान नहीं किया गया तो बकाया राशि पर अवधि समाप्त होने की तारीख से वास्तविक भुगतान तक छह प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज देना होगा। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि याचिकाएं किसी आवश्यक पक्ष को शामिल न किए जाने के कारण दोषपूर्ण नहीं थीं।
कर्मचारियों का नहीं मार सकते हक
बेंच ने यह भी कहा कि 18 जून 2021 के निर्णय, उसके बाद जारी 2021 के नियमों तथा राज्य सरकार के निर्देशों के आधार पर पंजाब सरकार और उसके अधीन पीएसपीसीएल ने केंद्र सरकार के डीए -डीआर पैटर्न को अपना लिया था। ऐसे में एक बार अपनाए गए मानक का लाभ कर्मचारियों से नहीं छीना जा सकता। अदालत ने कहा कि भुगतान में देरी केवल रिलीज का समय प्रभावित कर सकती है, अधिकार या दर नहीं।
अनुच्छेद 14 का दिया हवाला
जब उसी सरकारी खजाने से अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को केंद्र की दरों पर पूरा डीए दिया जा रहा है, तब अन्य कर्मचारियों का बकाया रोकना संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है। हाई कोर्ट ने 18 फरवरी 2025 की उस भुगतान योजना को भी सही ढंग से निरस्त माना, जिसमें कुछ कर्मचारियों के बकाया का भुगतान 42 किश्तों में करने का प्रावधान था। अदालत ने कहा कि समान वर्ग के कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का चयनात्मक व्यवहार मनमाना है।
विज्ञापन अभियानों के खर्च पर रोक लगाएं
पीएसपीसीएल की अलग कानूनी पहचान भी कर्मचारियों का डीए रोकने का आधार नहीं बन सकती। बेंच ने पंजाब सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि आदेश का पूर्ण और ईमानदारी से पालन सुनिश्चित करें। साथ ही अगस्त 2026 के अंत तक शपथ पत्र के माध्यम से अनुपालन रिपोर्ट हाई कोर्ट रजिस्ट्री में दाखिल करें। जब तक कर्मचारियों और पेंशनरों के सभी बकाये का भुगतान नहीं हो जाता, तब तक सरकार बड़े पैमाने के विज्ञापन अभियानों पर खर्च पर रोक लगाए ताकि ऐसे खर्च कर्मचारियों के बकाये का भुगतान टालने का आधार नहीं बन सकें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन। बॉम्बे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में SIR को लेकर याचिकाएं दायर। जानिए इस विवाद से जुड़े सभी ताजा अपडेट्स।
सुप्रीम कोर्ट ने अदालत में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने की जनहित याचिका खारिज कर दी है। CJI सूर्यकांत ने कहा कि ऐसे बदलाव चरणबद्ध तरीके से होते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से वडनगर की प्रेरक यात्रा पर निकले युवाओं के दल से खास संवाद किया। इस दौरान युवाओं ने रास्ते में मिले जन-आशीर्वाद, जमीनी अनुभवों और सेवा कार्यों की अपनी अनूठी कहानियों को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूपीआई भुगतान पर लगने वाले मर्चेंट डिस्काउंट रेट शुल्क को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ कर दी है। वित्त मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कोई टैक्स, सेस या सरचार्ज नहीं है और इससे मिलने वाली राशि भारत सरकार के समेकित कोष में नहीं जाती।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने चुनाव आयोग में मतभेद और फॉर्म-6 में बदलाव के दावों को खारिज किया। साथ ही राहुल गांधी की राजनीतिक स्थिति पर भी तीखी टिप्पणी की। पढ़ें पूरी खबर विस्तार से।
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी और चुनावी धांधली के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में एंटी इनकंबेंसी का नियम बीजेपी पर लागू क्यों नहीं होता? जानिए इस प्रेस कॉन्फ्रेंस की सभी बड़ी बातें।
नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर जेवर के पास बुधवार रात एक चलती स्लीपर AC बस में आग लगने से 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। बस दिल्ली से महोबा जा रही थी।
चुनाव आयोग के भीतर SIR विवाद और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन, मुख्य मांगों और विरोध प्रदर्शन के पूरे प्लान की पूरी जानकारी पढ़ें।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) को रोकने समेत तीन प्रमुख मांगें रखी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर।
बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान अर्नब देर रात उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा गया। लैंडफॉल के दौरान तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश और 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। तूफान के असर से कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।