असम पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में असम सिविल सेवा (एसीएस) की अधिकारी नूपुर बोरा को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने गुवाहाटी स्थित उनके आवास पर छापा मारकर कैश और सोने के आभूषण जब्त किए। नूपुर बोरा पर बारपेटा में तैनाती के दौरान पैसे लेकर हिंदुओं की जमीन संदिग्ध लोगों को ट्रांसफर करने का आरोप।

असम सिविल सेवा (एसीएस) की अधिकारी नूपुर बोरा को गिरफ्तार किया।
गुवाहाटी। स्टार समाचार वेब
असम पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में असम सिविल सेवा (एसीएस) की अधिकारी नूपुर बोरा को गिरफ्तार किया। मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने गुवाहाटी स्थित उनके आवास पर छापा मारकर कैश और सोने के आभूषण जब्त किए। नूपुर बोरा पर बारपेटा में तैनाती के दौरान पैसे लेकर हिंदुओं की जमीन संदिग्ध लोगों को ट्रांसफर करने का आरोप। वर्तमान में कामरूप जिले के गोरोइमारी में एक सर्किल आफिसर के रूप में तैनात थीं। दरअसल, मुख्यमंत्री के विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ के अधिकारियों की एक टीम ने अधिकारी नूपुर बोरा के गुवाहाटी स्थित आवास पर भी छापा मारा। इस दौरान 92 लाख नकद और लगभग 1 करोड़ रुपए के आभूषण जब्त किए। बारपेटा स्थित उनके किराए के घर पर छापेमारी के दौरान 10 लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए।
गोलाघाट निवासी नूपुर बोरा 2019 में असम सिविल सेवा में शामिल हुईं। वर्तमान में कामरूप जिले के गोरोइमारी में एक सर्किल आॅफिसर के रूप में तैनात थीं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि विवादास्पद भूमि संबंधी मामलों में संलिप्तता की शिकायतों के बाद पिछले छह महीनों से उन पर निगरानी रखी जा रही थी। इससे पहले उन्होंने कहा था कि असम सरकार की एक अधिकारी के खिलाफ अवैध धन प्राप्त करने के मामले में कार्रवाई जारी है।
सीएम ने कहा कि जब वह बारपेटा राजस्व सर्किल में तैनात थीं, तब इस अधिकारी ने पैसे के बदले हिंदुओं की जमीन संदिग्ध व्यक्तियों को हस्तांतरित की थी। हमने उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में राजस्व मंडलों में व्यापक भ्रष्टाचार है।
विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ ने महिला अफसर के सहयोगी लाट मंडल सुरजीत डेका के आवास पर भी छापा मारा। वे बारपेटा स्थित राजस्व मंडल कार्यालय में कार्यरत हैं। उन पर बारपेटा में मंडल अधिकारी रहते हुए नूपुर बोरा के साथ मिलीभगत करके कई जमीनें हासिल करने का आरोप है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।