राजधानी भोपाल समेत इंदौर और मुंबई में आयकर विभाग ने बड़ी छापामारी की। साइंस हाउस ग्रुप और मेडिकल उपकरणों के कारोबार से जुड़े राजेश गुप्ता पर शिकंजा कसता जा रहा है। तीन दिन से जारी जांच में करोड़ों की टैक्स चोरी और फर्जी सप्लाई का मामला उजागर हुआ है।

आयकर अफसरों की टीम अभी गुरुवार को भी जांच में जुटी रही।

राजधानी भोपाल समेत इंदौर और मुंबई में आयकर विभाग ने बड़ी छापामारी की। साइंस हाउस ग्रुप और मेडिकल उपकरणों के कारोबार से जुड़े राजेश गुप्ता पर शिकंजा कसता जा रहा है। तीन दिन से जारी जांच में करोड़ों की टैक्स चोरी और फर्जी सप्लाई का मामला उजागर हुआ है। दरअसल, भोपाल और इंदौर में इनकम टैक्स विभाग के छापों में अब तक 250 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी गई है। इंदौर के डीसेंट मेडिकल और भोपाल के साइंस हाउस में 150 करोड़ की कर चोरी का खुलासा हुआ है। वहीं, मेडिकल डिवाइस सप्लायर राजेश गुप्ता के यहां 100 करोड़ की टैक्स चोरी की गई है। आयकर अफसरों की टीम अभी गुरुवार को भी जांच में जुटी रही। दावा किया जा रहा है कि अभी यह जांच एक-दो दिन और चलेगी। भोपाल, इंदौर, मुंबई समेत 30 से ज्यादा ठिकानों पर की जा रही छापेमारी में सबसे बड़ी टैक्स चोरी जितेंद्र तिवारी और राजेश गुप्ता के यहां से ही सामने आई है। छापेमारी में करोड़ों की नकदी मिल चुकी है। साथ ही बड़ी मात्रा में बोगस बिलिंग के दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं।
मेडिकल डिवाइस सप्लायर राजेश गुप्ता के ठिकानों से आयकर टीम को 100 करोड़ से ज्यादा के बोगस बिलिंग के दस्तावेज मिले हैं। 12 लाख कैश और एक लॉकर भी मिला है, जिसे सीज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही लॉकर को खोला जाएगा। गुप्ता के विदेशी लिंक में युगांडा में इन्वेस्टमेंट के सबूत आयकर के हाथ लगे हैं। साथ ही रियल एस्टेट में भी पैसा खपाने संबंधी दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
भोपाल के साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड और इंदौर के डीसेंट मेडिकल्स में 150 करोड़ के बोगस बिल मिले हैं। इंदौर में एमआर-5 कॉलोनी में डीसेंट मेडिकल्स में अभी भी कार्रवाई जारी है। इनके यहां से दो करोड़ कैश भी जब्त किया गया है। सीज किए हुए लॉकर को आज शाम तक खोला जाएगा।
आयकर विभाग की कार्रवाई की जद में आए सप्लायरों में साइंस हाउस के जितेंद्र तिवारी, नीलम ट्रेडर्स के राजेश गुप्ता के अलावा कंथाली ट्रेडर्स के मनोज गुप्ता पर कार्रवाई जा रही है। इसके अलावा इंदौर डिसेंट प्राइवेट लिमिटेड के पाटीदार, इन लाइन ट्रेडर्स के अमित सक्सेना के टेंडर और सप्लाई पर सवाल उठ रहे हैं। इस कार्रवाई को हेल्थ कॉरपोरेशन के टेंडर से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। इन फर्मों के साथ एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के नाम की भी चर्चा हो रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।